Tue, 17 Mar 2026
G2M is a social Media platform which is designed for journalists, bloggers, and content creators Join it G2M is a social Media platform which is designed for journalists, bloggers, and content creators Join it

जालंधर के बाबा दीप नगर में सरेआम दो भाईयों पर हमला, सीसीटीवी में कैद घटना

जालंधर के कोट बाबा दीप सिंह नगर में सोमवार सुबह 9 बजे एक ऐसी घटना सामने आई है, जिसने पूरे इलाके को हिला कर रख दिया है। सुबह-सुबह ही हमलावरों ने सुरिंदर सिंह और अमरीक सिंह दो भाईयों पर हमला कर दिया। घटना पास में लगे सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गई।

सीसीटीवी में कैद पूरी घटना
गुरुद्वारे में लगे सीसीटीवी कैमरों में पूरी वारदात रिकॉर्ड हो गई है, जिसमें साफ दिख रहा है कि किस तरह आरोपियों ने दोनों भाइयों पर बेरहमी से हमला किया। पुलिस ने ये फुटेज अपने कब्जे में ले ली है और इन्हें मुख्य सबूत माना जा रहा है।

दो भाईयों पर किया गया हमला
घटना के दौरान मौजूद लोगों का कहना है कि आऱोपियों ने पहले सुरिंदर सिंह को निशाना बनाया और उस पर कड़े और दूसरी चीजों से हमला किया। इस दौरान अमरीक सिंह अपने भाई को बचाने के लिए आया तो हमलावरों ने उन पर वार किए। जिसमें वह भी जख्मी हो गया।

लोगों ने अस्पताल में भर्ती करवाया
दोनों भाईयों पर हमले के बाद आरोपी फरार हो गए। इसके बाद स्थानीय लोगों ने दोनों भाईयों को सिविल अस्पताल में भर्ती करवाया। सुरिंदर को काफी अंदरुनी चोटें लगी हैं तो वहीं अमरीक को ज्यादा चोटें नहीं आई हैं। दोनों भाईयों की हालत फिलहाल ठीक है।  घटना के बाद परिजनों ने आरोप लगाया है कि हमलावर पहले से ही इस वारदात की योजना बनाकर आए थे। परिवार और स्थानीय निवासियों ने प्रशासन से मांग की है कि आरोपियों को तुरंत गिरफ्तार कर सख्त कार्रवाई की जाए।


131

Share News

Comments

No comments yet.



Latest News

Number of Visitors - 147223