Wed, 21 Oct 2026
G2M देता है आप कीं क़लम आप के हाथ । G2M देता है आप को स्वतंत्र पत्रकारिता का सुनहरा मौक़ा, बह भी विना किसी शुल्क के। G2M देता है आप कीं क़लम आप के हाथ । G2M देता है आप को स्वतंत्र पत्रकारिता का सुनहरा मौक़ा, बह भी विना किसी शुल्क के।
Post Details

जालंधर के वकीलों का प्रदर्शन, न्यायिक कामकाज पूरी तरह रुका

जालंधर में बार एसोसिएशन ने आज "नो वर्क डे" का ऐलान किया, जिसके चलते कोर्ट में कोई कामकाज नहीं हो रहा। वकील पुलिस के खिलाफ प्रदर्शन कर रहे हैं और उन्होंने इसे गंभीर मुद्दा बताया है। बार एसोसिएशन ने पुलिस पर आरोप लगाया है कि ठोस सबूत मौजूद होने के बावजूद परविंदर सिंह की गिरफ्तारी नहीं की गई और न ही सैम क्वात्रा के खिलाफ केस दर्ज किया गया।

वकीलों का कहना है कि पुलिस का रवैया पक्षपातपूर्ण और संवेदनहीन है। निष्पक्ष जांच न होने से न्याय प्रभावित हो रहा है। इसी कारण वकील आज विरोध जताने के लिए कोर्ट से दूर रहे।

Comments

No comments yet.



Latest News

Number of Visitors - 234190

Share this Post