Wed, 21 Oct 2026
G2M देता है आप कीं क़लम आप के हाथ । G2M देता है आप को स्वतंत्र पत्रकारिता का सुनहरा मौक़ा, बह भी विना किसी शुल्क के। G2M देता है आप कीं क़लम आप के हाथ । G2M देता है आप को स्वतंत्र पत्रकारिता का सुनहरा मौक़ा, बह भी विना किसी शुल्क के।
Post Details

जालंधर के खुसरोपुर में प्रवासियों के खोखों में लगाई गई आग, लोगों में दहशत और डर का माहौल

जालंधर के खुसरोपुर में कुछ शरारती तत्वों ने प्रवासियों के खोखों में आग लगा दी। इस घटना में एक चाय का खोखा और दो फलों के खोखे पूरी तरह जल गए। घटना ने इलाके में भय और असुरक्षा का माहौल पैदा कर दिया है। वहीं इस मामले पर पीड़ित महिला ने कहा कि

देर रात लगाई गई आग
पीड़ित महिला ने बताया कि उन्हें रात में आग लगने की सूचना उनके जानकार ने दी। उन्होंने कहा कि पंजाब में प्रवासियों को लेकर हालिया माहौल तनावपूर्ण है, जिसके चलते रात में खोखों पर रहना खतरनाक लग रहा था। महिला ने स्पष्ट किया कि वे उस रात वहां नहीं थीं क्योंकि उन्हें डर था कि कोई उन्हें नुकसान पहुंचा सकता है।

प्रवासियों की नाराजगी और अपील
महिला ने कहा कि ऐसे नुकसान करने से कुछ हासिल नहीं होगा। हम खुद अपनी जगह छोड़ देंगे, लेकिन हमें नुकसान मत पहुँचाओ।  उन्होंने यह भी जोड़ा कि प्रशासन को मामला रिपोर्ट किया गया है और दोषियों को पकड़ने की उम्मीद है।

दोषियों को जल्द पकड़ने की मांग की
स्थानीय पुलिस और प्रशासन को घटना की सूचना दी गई है। पुलिस ने कहा कि मामले की जांच जारी है और दोषियों को जल्द ही पकड़ने के प्रयास किए जा रहे हैं। इस बीच इलाके में प्रवासियों और स्थानीय समुदाय में सुरक्षा को लेकर चिंता का माहौल है। उन्होंने आग लगाने की इस घटना की निंदा की और प्रशासन से जल्द कार्रवाई की मांग की है।

Comments

No comments yet.



Latest News

Number of Visitors - 234190

Share this Post