Tue, 17 Mar 2026
G2M is a social Media platform which is designed for journalists, bloggers, and content creators Join it G2M is a social Media platform which is designed for journalists, bloggers, and content creators Join it

Jalandhar में पनबस कर्मियों बस स्टैंड किया बंद, आने-जाने वाले लोगों की बढ़ी मुश्किलें

पनबस के कर्मचारियों ने एक बार फिर से मोर्चा खोल दिया है। उनका कहना है कि वेतन ना मिलने के विरोध में पंजाब के सभी बस स्टैंड दोपहर 12 बजे से बंद कर दिया है। जिसके चलते राहगीरों को भारी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है।  मामले की जानकारी देते हुए कर्मी ने कहाकि सिंतबर का आधा महीना बीत जाने के बावजूद वेतन ना मिलने से नाराज पंजाब रोडवेज अथॉरिटी में कार्यरत आउटसोर्स कर्मचारियों द्वारा बस स्टैंड को बंद करके प्रदर्शन किया जा रहा है।

कर्मी ने बताया कि आज 18 बस स्टैंड को बंद किया गया है। उन्होंने कहाकि पहले अधिकारियों द्वारा शुक्रवार  या शनिवार को सैलेरी देने का आश्वासन दिया गया था, लेकिन सैलेरी नहीं दी गई। इस दौरान अधिकारियों ने कारण बताते हुए कहा कि ठेकेदार ना आने के कारण सैलेरी देने में परेशानी हो रही है। ऐसे में अधिकारी अन्य ठेकेदार के साथ बातचीत कर रहे हैं। कर्मी ने कहाकि 6 महीने हो गए है प्रत्येक बार नए ठेकेदार के द्वारा उनकी सैलेरी अधिकारियों द्वारा दी जाती है।
 

ऐसे में उन्होंने कहा कि वह कई बार प्रशासन से ठेका बंद करने की मांग कर चुके है ताकि डायेक्ट उनके साथ प्रशासन तालमेल बनाए और आउटसोर्स और कच्चे मुलाजिमों की भर्ती की जाए है। कर्मी ने कहा कि उनके विभाग में 4 ठेकेदार है, लेकिन एक भी ठेकेदार द्वारा सैलेरी कर्मियों को नहीं दिलाई जाती। जिसके चलते आज 2 घंटे के लिए 12 से 2 बजे तक बस स्टैंड को बंद कर दिया गया। उन्होंने कहा कि अगर समय पर सैलेरी ना दी गई तो जल्द अगली रणनीति तय करके संघर्ष को तीखा किया जाएगा।


85

Share News

Comments

No comments yet.



Latest News

Number of Visitors - 147224