Wed, 05 Aug 2026
Post Details

पंजाब में पूर्व विधायक पर फायरिंग, भतीजे ने ही चलाई गोलियां

पंजाब में पूर्व विधायक सिमरनजीत सिंह बैंस के ऊपर फायरिंग की गई। मीडिया रिपोर्ट के मुताबिक गोलियां उनकी डिफेंडर गाड़ी पर लगी हैं। हालांकि इसमें उन्हें कोई नुकसान नहीं हुआ है। उन्होंने भी खुद के बचाव में फायरिंग की गई। यह गोली किसी और ने नहीं बल्कि उनके ही भतीजे ने चलाई हैं।

जमीनी विवाद के कारण चली गोलियां
रिपोर्ट के मुताबिक सिमरनजीत बैंस का अपने भाई के साथ जमीन को लेकर विवाद चल रहा था। इसी विवाद को लेकर उन पर गोलियां चलाई गई हैं। जिस दौरान गोलियां चलाई गई हैं सिमरनजीत के भाई बलविंदर सिंह बैंस भी मौजूद थे। हालांकि पुलिस को अभी तक इस मामले में कोई शिकायत दर्ज नहीं करवाई गई है। 

नहीं दर्ज करवाई शिकायत
एसएचओ सुखजिंदर ने बताया कि अभी तक किसी भी पक्ष से शिकायत नहीं मिली है। शिकायत दर्ज होने के बाद ही कानूनी कार्रवाई की जाएगी। फिलहाल, दोनों भाइयों के घरों के बाहर पुलिस तैनात कर दी गई है। पुलिस टीम दोनों भाइयों के बयान दर्ज कर रही है और आसपास के CCTV फुटेज भी खंगाले जा रहे हैं।

Comments

No comments yet.



Latest News

Number of Visitors - 191998