Tue, 17 Mar 2026
G2M is a social Media platform which is designed for journalists, bloggers, and content creators Join it G2M is a social Media platform which is designed for journalists, bloggers, and content creators Join it

बाढ़ पीड़ितों के लिए पंजाब सरकार का ऐलान, टूटे घर और पशुओं के लिए दिया जाएगा इतना मुआवजा

पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान ने बाढ़ पीड़ितों के लिए मुआवजे का ऐलान कर दिया है। सीएम ने कहा कि सिर्फ मुआवजे का ऐलान नहीं होगा, बल्कि मुआवजा दिया भी जाएगा। सभी डीसी को 30-30 दिन के अंदर गिरदावरी देने का आदेश जारी कर दिया गया है। घरों, फसलों और जानवरों के हुए नुकसान का भी मुआवजा दिया जाएगा।

सीए मान ने कहा कि बाढ़ के कारण जिन किसानों की फसलें खराब हुई हैं उन्हें 20 हजार रुपए प्रति एकड़ के हिसाब से मुआवजा दिया जाएगा। वहीं जिनके पशु इस आपदा में मारे गए हैं उन्हें 37,500 रुपए मुआवजे के तौर पर दिए जाएंगे। जबकि टूटे घरों के लिए 40 हजार रुपए का मुआवजा रखा गया है।

दीवाली तक सौंपेगे सभी को चैक
सीएम मान ने आगे कहा कि बाढ़ पीड़ितों को जल्द से जल्द मुआवजा दिया जाएगा। सरकार दीवाली तक सभी बाढ़ पीड़ितों को चैक देगी। वैसे हम 30-40 दिन के अंदर ही सभी की भरपाई करेंगे। पंजाब सरकार ने अभी तक 55 मृतकों में से 42 के परिवारों को मुआवजा दे चुकी है।

अफसर गांव-गांव जाकर लेंगे जायजा 
सीएम भगवंत मान ने आगे कहा कि पंजाब को आपदा से निपटने आता है। अफसर गांव-गांव जाकर लोगों के घरों का जायजा लेंगे। अगर कोई भी अफसर गलत रिपोर्ट देगा तो उसके खिलाफ सख्त एक्शन लिया जाएगा। 


72

Share News

Comments

No comments yet.



Latest News

Number of Visitors - 147186