Wed, 21 Oct 2026
G2M देता है आप कीं क़लम आप के हाथ । G2M देता है आप को स्वतंत्र पत्रकारिता का सुनहरा मौक़ा, बह भी विना किसी शुल्क के। G2M देता है आप कीं क़लम आप के हाथ । G2M देता है आप को स्वतंत्र पत्रकारिता का सुनहरा मौक़ा, बह भी विना किसी शुल्क के।
Post Details

भारत-पाकिस्तान मैच रद्द? सुप्रीम कोर्ट ने सुनाया बड़ा फैसला

एशिया कप की शुरुआत हो गई है और भारत ने यूएई से अपना पहला मैच 9 विकेटों के साथ जीत लिया है। भारत का अगला मैच 14 सितंबर को पाकिस्तान से है। पर इस मैच को रोकने के लिए सुप्रीम कोर्ट में याचिका दायर की गई थी। जिस पर अब सुप्रीम कोर्ट ने अपना फैसला सुना दिया है।

सुप्रीम कोर्ट कहा मैच होने दीजिए
सुप्रीम कोर्ट ने एशिया कप में भारत-पाक मैच को लेकर कहा कि यह सिर्फ एक मैच है, और इसे होने दीजिए। इतनी जल्दी क्या है? मैच इसी रविवार को है, क्या किया जा सकता है? हम मैच पर रोक नहीं लगाएंगे। जिसके बाद याचिकाकर्ता के वकील ने कहा कि भले ही हमारा मामला कमजोर हो सकता है, पर इसे आप लिस्ट तो करिए। पर सुप्रीम कोर्ट ने ऐसा करने से साफ इनकार कर दिया है।

इस कारण दायर की गई थी याचिका
दरअसल याचिकाकर्ता ने कहा था कि 22 अप्रैल को जम्मू-कश्मीर के पहलगाम में आतंकी हमले के बाद पाकिस्तान से मैच खेलना राष्ट्रहित के खिलाफ है। अगर भारत पाकिस्तान के साथ मैच खेलता है तो यह भारतीय सेना और शहीद हुए बेकसूर नागरिकों का अपमान होगा। ऐसे समय में भारत-पाक का मैच दिखाना गलत है।

Comments

No comments yet.



Latest News

Number of Visitors - 234176

Share this Post