Wed, 21 Oct 2026
G2M देता है आप कीं क़लम आप के हाथ । G2M देता है आप को स्वतंत्र पत्रकारिता का सुनहरा मौक़ा, बह भी विना किसी शुल्क के। G2M देता है आप कीं क़लम आप के हाथ । G2M देता है आप को स्वतंत्र पत्रकारिता का सुनहरा मौक़ा, बह भी विना किसी शुल्क के।
Post Details

पंजाब पुलिस ने फिरौती मांगने वाल गैंगस्टर का किया एनकाउंटर, होटल के बाहर फायरिंग कर मांगी थी फिरौती

पंजाब पुलिस ने फाजिल्का में 2 गैंगस्टरों का एनकाउंटर किया है। दोनों गैंगस्टर के पैर में गोली लगी है और जख्मी हालत में अस्पताल में भर्ती है। दोनों गैंगस्टरों ने होटल मालिक से 5 करोड़ रुपए की फिरौती मांगी थी और होटल के बाहर फायरिंग भी की थी। 

 फाजिल्का के एसएसपी गुरमीत सिंह ने बताया कि 28 अगस्त को रात के समय एक निजी होटल के बाहर फायरिंग की गई थी। इसके बाद फिर 31 अगस्त को होटल के बाहर फायरिंग हुई, लगातार दो फायरिंग की घटनाओं के बाद पुलिस ने अपने खुफिया सूत्रों को एक्टिव करके इनका पता लगाया।

एसएसपी ने आगे बताया कि जब आरोपी फिर से इस घटना को अंजाम देने के लिए आ रहे थे, तो लाधुका के नजदीक पुलिस ने उन्हें रुकने का इशारा किया। इस पर उन्होंने पुलिस पर फायरिंग कर दी। पुलिस की जवाबी फायरिंग में दोनों आरोपियों के पैर में गोली लग गई। आरोपियों से अवैध हथियार भी बरामद किए गए हैं। 

Comments

No comments yet.



Latest News

Number of Visitors - 234176

Share this Post