Thu, 30 Apr 2026
G2M देता है आप की कलम आपके हाथ Journalists are invited to Join us on Gateway2media.com G2M देता है आप की कलम आपके हाथ Journalists are invited to Join us on Gateway2media.com

Apple ने पेंसिल भी पतला आईफोन किया लॉन्च, जानें क्या होगी खासियत और कीमत

Apple ने Iphone 17 को अपने सलाना इवेंट ऑव ड्रॉपिंग में लॉन्च कर दिया है। इसके साथ ही अपना सबसे पतला फोन आईफोन एयर भी रिलीज किया है। आईफोन एयर सिरअफ 5.6mm पतला है और इसकी शुरूआती कीमत 1 लाख 20 हजार रुपए है। इस फोन में फिजिकल सिम नहीं डलेगा सिर्फ ई सिम पर ही यह फोन काम करेगा।

Iphone 17 pro max में मिलेगी सबसे बड़ी बैटरी
इसके साथ ही इवेंट में एपल ने Iphone 17, Iphone 17 pro, Iphone 17 pro max को भी लॉन्च किया है। Iphone 17 pro max में आईफोन की सबसे बड़ी बैटरी देखने को मिलेगी। Iphone 17 सीरीज शुरूआत 82 हजार रुपए से शुरू होगी।

हार्ट सेंसर वाला पहला इयरबड
एपल ने अपने इस इवेंट में कई गैजेट्स दिखाए जिनका सभी ने ध्यान अपनी तरफ खींचा। उसी में से एक है एयरपॉड 3 प्रो, जिसमें अब आपको रियल टाइम ट्रांसलेशन फीचर मिलेगा। वहीं यह दुनिया का पहला इयरबड होगा जिसमें आपको हार्ट सेंसर भी मिलेगा। इसकी शुरूआती कीमत 25,900 रुपए होगी।

ऑलवेज-ऑन डिस्प्ले वॉच लॉन्च की
एपल वॉच लाइनअप में वॉच SE 3, वॉच सीरीज 11 और वॉच अल्ट्रा 3 भी लॉन्च की गई है। इनकी शुरुआती कीमत ₹25,900, ₹46,900 और ₹89,900 रुपए है। अल्ट्रा 3 में ऑफ-ग्रिड कम्युनिकेशन के लिए सैटेलाइट कनेक्टिविटी है। सीरीज 11 में 24 घंटे की बैटरी लाइफ है। SE 3 में ऑलवेज-ऑन डिस्प्ले है।


88

Share News

Comments

No comments yet.



Latest News

Number of Visitors - 154865