Sun, 21 Jun 2026

जालंधर की साहनी स्वीट्स शॉप बनी चोरों का निशाना, 1 लाख से ज्यादा नगदी चोरी – कैसे हुआ यह मामला, पढ़िए पूरी कहानी…

 

अली मोहल्ले में फिर बड़ी चोरी की वारदात, 2 दुकानों को बनाया निशाना

जालंधर में लगातार लूटपाट और चोरी की घटनाएं बढ़ती जा रही हैं। ताज़ा मामला अली मोहल्ले से सामने आया है, जहाँ चोरों ने साहनी स्वीट्स शॉप को अपना निशाना बनाया और लाखों रुपए की नगदी चोरी कर फरार हो गए। पीड़ित हरीष साहनी ने बताया कि यह घटना उन्हें सुबह करीब 7 बजे पता चली।

रात 3 बजे चोरी का मामला

सीसीटीवी फुटेज में स्पष्ट देखा जा सकता है कि रात सवा 3 बजे दो चोर सफेद एक्टिवा पर अली मोहल्ले पहुंचे। इसके बाद चोरों ने सिब्बल से स्वीट शॉप का ताला तोड़कर अंदर प्रवेश किया। चोर दुकान में घुसकर सारा सामान खंगालने लगे और एक लाख से अधिक कैश चोरी करके फरार हो गए।

दोनों दुकानों से की नगदी चोरी

पीड़ित हरीष साहनी ने बताया कि चोरों ने उनकी दो दुकानों को अपना निशाना बनाया। पहली दुकान से 35 हजार रुपए और दूसरी से 70 हजार रुपए की नगदी चुराकर भाग निकले। यह पैसे दूध वाले की पेमेंट के लिए रखे गए थे, लेकिन चोर उनसे पहले ही नगदी लेकर फरार हो गए।

चोरों की करतूत CCTV में कैद

घटना की पूरी जानकारी CCTV फुटेज में कैद हो गई है। फुटेज में साफ दिखाई दे रहा है कि कैसे चोर सफेद एक्टिवा पर आए और ताला तोड़कर बिना किसी डर के चोरी की वारदात को अंजाम दिया। पुलिस मामले की जांच में जुटी हुई है और आरोपियों की तलाश जारी है।


1250

Share News

Comments

No comments yet.



Latest News

Number of Visitors - 168190