Wed, 21 Oct 2026
G2M देता है आप कीं क़लम आप के हाथ । G2M देता है आप को स्वतंत्र पत्रकारिता का सुनहरा मौक़ा, बह भी विना किसी शुल्क के। G2M देता है आप कीं क़लम आप के हाथ । G2M देता है आप को स्वतंत्र पत्रकारिता का सुनहरा मौक़ा, बह भी विना किसी शुल्क के।
Post Details

कहां जा रही इंसानियत? अमेरिका में भारतीय नौजवान को गोली मारकर की गई बेरहमी से ह’त्या, कारण दिल दहला देने वाला!

अमेरिका में भारतीय नौजवान की गोली मारकर ह'त्या, व्यक्ति को खुले में पेशाब करने से रोका था
अमेरिका में भारतीय नौजवान की गोली मारकर हत्या कर दी गई है। मृतक की पहचान 26 साल के कपिल के रूप में हुई है, जो हरियाणा के जींद का रहने वाला है। बताया जा रहा है कि खुले में पेशाब करने पर रोकने पर उसकी हत्या की गई है। पुलिस मामले की जांच में जुट गई है

खुले में पेशाब करने से रोका था
बताया जा रहा है कि कपिल ने एक व्यक्ति को खुले में पेशाब करने पर रोका था। जिसके बाद दोनों के बीच काफी देर तक बहसबाजी हुई। बहसबाजी के बाद व्यक्ति ने गुस्से में कपिल पर गोली चला दी और वह वहीं जमीन पर गिर गया। लोगों ने तुरंत उसे अस्पताल में पहुंचाया, पर उसकी ईलाज के दौरान मौत हो गई। 

45 लाख खर्च कर गया था अमेरिका
कपिल साल 2022 में 45 लाख रुपए खर्च कर डंकी रूट से अमेरिका गया था ताकि वह अपने परिवार का भविष्य संवार सके। वह अपने परिवार का इकलौता बेटा भी था। पर परिवार को उम्मीद नहीं थी कि एक दिन बेटे की विदेश से ऐसी खबर सुनने को मिलेगी। परिवार ने सरकार से बेटे का पार्थिव शरीर वापस लाने की मांग की है।

Comments

No comments yet.



Latest News

Number of Visitors - 234176

Share this Post