Wed, 21 Oct 2026
G2M देता है आप कीं क़लम आप के हाथ । G2M देता है आप को स्वतंत्र पत्रकारिता का सुनहरा मौक़ा, बह भी विना किसी शुल्क के। G2M देता है आप कीं क़लम आप के हाथ । G2M देता है आप को स्वतंत्र पत्रकारिता का सुनहरा मौक़ा, बह भी विना किसी शुल्क के।
Post Details

पंजाब में बच्चों को लेकर जा रही स्कूल बस नाले में पलटी, सुबह-सुबह मची चीख पुकार

पंजाब में बाढ़ के कारण बच्चों की सुरक्षा को ध्यान में रखते हुए स्कूलों को बंद किया गया था। पर स्कूल खुलने के पहले दिन ही पटियाला के नाभा में बस हादसे का शिकार हो गई और कई स्टूडेंट्स जख्मी हो गए। गनीमत रही कि हादसे के दौरान कोई जानी नुकसान नहीं हुआ।

ककराला-दुलड्डी पर हुआ हादसा
जानकारी के मुताबिक प्राइवेट स्कूल की बस गांवों से बच्चों को बैठाकर स्कूल की तरफ जा रही थी। इसी दौरान ककराला-दुलड्डी रोड पर सामने से एक गाड़ी आ रही थी। जिस कारण ड्राइवर ने बस को किनारे लगाने की कोशिश की। जैसे वह बस को किनारे लगाने लगा तो पास में ही बन नाले में बस पलट गई और बच्चों में चीख पुकार मच गई। सभी बच्चों को बस का शीशा तोड़कर बाहर निकाला गया। 

स्कूल मैनेजमैंट पहुंचा मौके पर
घटना की जानकारी मिलते ही स्कूल मैनेजमैंट और पुलिस मौके पर पहुंची। जिसके बाद बच्चों के परिजनों को भी इस हादसे के बारे में बताया गया। चौकी इंचार्ज गुरमीत सिंह का कहना है कि वह इस मामले की गंभीरता से जांच कर रहे हैं, जिसके बाद कार्रवाई की जाएगी। 

Comments

No comments yet.



Latest News

Number of Visitors - 234176

Share this Post