Mon, 16 Mar 2026
G2M is a social Media platform which is designed for journalists, bloggers, and content creators Join it G2M is a social Media platform which is designed for journalists, bloggers, and content creators Join it

पंजाब में बाढ़ पीड़ितों की मदद करने आया बॉलीवुड एक्टर, जगह-जगह जा कर रहा है सेवा, देखें Video

पंजाब इस समय बाढ़ और बारिश की मार झेल रहा है। पंजाब की सभी नदियां उफान पर हैं और उन्होंने किसानों के खेत से लेकर घर तक उजाड़ दिए हैं। ऐसी मुश्किल स्थिति में लोगों की मदद करने के लिए कई संगठन और पंजाबी सिंगर्स सामने आए हैं। तो वहीं अब बॉलीवुड एक्टर रणदीप हुड्डा भी लोगों की मदद के लिए बाढ़ प्रभावित इलाकों में पहुंच चुके हैं। 

गुरदासपुर पहुंचे रणदीप हुड्डा
रणदीप हुड्डा बाढ़ पीड़ितों की मदद करने के लिए गुरदासपुर पहुंचे। जहां उन्होंने प्रशासन और स्थानीय लोगों के साथ मिलकर बाढ़ पीड़ितों को राहत सामग्री दी। उन्होंने लोगों को कपड़े, खाना और अन्य दूसरे जरूरी सामान लोगों को दिए और उनका हाल-चाल भी जाना। 

हरसंभव मदद का किया ऐलान
रणदीप हुड्डा ने बाढ़ पीड़ितों को भरोसा दिलाया कि वह इस मुश्किल समय में उनके साथ हैं और हरसंभव मदद करने के लिए तैयार है। इंसानियत सबसे बड़ा धर्म है और सकंट की घड़ी में हमें एक-दूसरे का साथ देना चाहिए।   


72

Share News

Comments

No comments yet.



Latest News

Number of Visitors - 146915