Wed, 21 Oct 2026
G2M देता है आप कीं क़लम आप के हाथ । G2M देता है आप को स्वतंत्र पत्रकारिता का सुनहरा मौक़ा, बह भी विना किसी शुल्क के। G2M देता है आप कीं क़लम आप के हाथ । G2M देता है आप को स्वतंत्र पत्रकारिता का सुनहरा मौक़ा, बह भी विना किसी शुल्क के।
Post Details

माता वैष्णो देवी यात्रा के दौरान फिर लैंडस्लाइड, 700 से ज्यादा श्रद्धालु कटरा में फंसे

माता वैष्णो देवी यात्रा के रास्ते में एक बार फिर से लैंड स्लाइडिंग हुई है। बताया जा रहा है कि समीर पॉइंट के पास यह लैंडस्लाइडिंग हुई है। हालांकि यात्रा रोके जाने के कारण कोई नुकसान नहीं हुआ है। पर पहाड़ों का मलबा यात्रा के रास्ते में आ गया है।

लैंड स्लाइडिंग के कारण हो चुकी है मौत
26 अगस्त को वैष्णो देवी यात्रा के दौरान अर्द्धकुवारी मंदिर के पास लैंडस्लाइड हुआ था। इस लैंड स्लाइड के दौरान 34 श्रद्धालुओं की मौत हो गई थी। जबकि कई श्रद्धालु जख्मी भी हो गए थे। जिन्हें अस्पताल में भर्ती करवाया गया है और उनका फिलहाल ईलाज चल रहा है।

एक हफ्ते से बंद है यात्रा
लैंडस्लाइड में श्रद्धालुओं की मौत के बाद श्राइन बोर्ड ने वैष्णो देवी यात्रा को स्थगित करने का फैसला किया। यात्रा को बंद हुए एक हफ्ते से ज्यादा का समय हो गया है। पर अभी भी पहाड़ों में स्थिति ठीक नहीं है। जिस कारण यात्रा को बंद किया गया है।

700 से ज्यादा श्रद्धालु फंसे
वैष्णो माता की यात्रा बंद होने के कारण 700 से ज्यादा श्रद्धालु फंसे हुए हैं। श्रद्धालुओं की मदद के लिए कटरा के होटल व रेस्टोरेंट एसोसिएश आगे आई है। उन्होंने श्रद्धालुओं के मुफ्त रहने और खाने पीने की व्यवस्था की है। 

Comments

No comments yet.



Latest News

Number of Visitors - 234170

Share this Post