Wed, 21 Oct 2026
G2M देता है आप कीं क़लम आप के हाथ । G2M देता है आप को स्वतंत्र पत्रकारिता का सुनहरा मौक़ा, बह भी विना किसी शुल्क के। G2M देता है आप कीं क़लम आप के हाथ । G2M देता है आप को स्वतंत्र पत्रकारिता का सुनहरा मौक़ा, बह भी विना किसी शुल्क के।
Post Details

पंजाब में आने वाले 3 घंटे हैं काफी भारी, मौसम विभाग ने जारी किया अलर्ट

जालंधर समेत पंजाब में आने वाले 3 घंटे काफी ज्यादा भारी हैं। इसे लेकर मौसम विभाग ने भी लोगों के फोन पर अलर्ट मैसेज भेजा है। इन तीन घंटों में पंजाब के कई इलाकों मे तेज हवाओं के साथ भारी बारिश देखने को मिल सकती है। इस कारण लोगों को मैसेज भेजकर अलर्ट किया जा रहा है।

मौसम विभाग के मुताबिक जालंधर, अमृतसर, बठिंडा, फरीदकोट, फाजिल्का, फिरोजपुर, गुरदासपुर, होशियारपुर, मोगा, तरनतारन, फतेहगढ़ साहिब, लुधियाना, मलेरकोटला, पटियाला, संगरूर में आने वाले 3 घंटों में बिजली और भारी बारिश के आसार है। इस दौरान 40 किलोमीटर प्रति घंटे की स्पीड से हवाएं भी चल सकती हैं। 

पठानकोट, होशियारपुर, रूपनगर में ऑरेंज अलर्ट और गुरदासपुर, नवांशहर, मोहाली, फतेहगढ़ साहिब और पटियाला में पहले से ही येलो अलर्ट जारी किया गया है। तो वहीं रविवार और सोमवार के लिए भी कुछ इलाकों में अलर्ट किया गया है। अगर डैम से पानी छोड़ा जाता है, तो इसका असर पंजाब के दरियाओं में भी देखने को मिल सकता है।

Comments

No comments yet.



Latest News

Number of Visitors - 234170

Share this Post