Mon, 16 Mar 2026
G2M is a social Media platform which is designed for journalists, bloggers, and content creators Join it G2M is a social Media platform which is designed for journalists, bloggers, and content creators Join it

7 साल की बच्ची पर 3 कुत्तों ने किया हमला, घटना की सीसीटीवी फुटेज आई सामने, देखें Video

मथुरा के तेहरा गांव में कुत्तों के झंड ने 7 साल की बच्ची पर हमला कर दिया। बच्ची खुद को बचाने के लिए चिल्लाने लगती है। जिसके बाद वहां एक व्यक्ति दौड़ता हुआ आता है और कुत्तों को डंडे मारकर भगाता है। इस घटना में कुत्तों ने बच्ची के हाथ-पैर को बुरी तरह से नोंच लिया और उसके शरीर पर 16 से जगह चोट के निशाना हैं। घटना सीसीटीवी कैमरे में रिकॉर्ड हो गई है। 

घर के बाहर खेल रही थी सृष्टि
उमेश चौधरी ने बताया कि उनकी 7 साल की बेटी सृष्टि घर के बाहर खेल रही थी। इस दौरान 3 कुत्ते उसके पीछे पड़ गए। कुत्तों से बचने के लिए वह करीब 50 मीटर दौड़ी और आगे जाकर गिर गई। इसके बाद कुत्तों ने उसे घेर लिया और काटना शुरू कर दिया। वीडियो में देखा जा सकता है कि एक कुत्ता उसके बालों को नोंच रहा है जबकि दो उसके हाथों-पैरों को काट रहे हैं। 

शरीर पर कई जगह लगे चोट के निशान
उन्होंने आगे बताया कि इस दौरान वहां पर एक लड़का दौड़ता हुआ आया और उसने सृष्टि को कुत्तों से बचाया। जिसके बाद घायल अवस्था में सृष्टि को अस्पताल में ले गए। जहां डॉक्टरों ने रैबीज का इंजेक्शन लगाया। उसके शरीर पर कई जगह पर चोट के निशान लगे हुए हैं। 

नगर निगम का नहीं है कोई ध्यान
लोगों का कहना है कि सुप्रीम कोर्ट ने डॉग शेल्टर होम, पशु चिकित्सक, कुत्तों को पकड़ने वाले लोग, विशेष वाहन और पिंजरों की संख्या बताने के निर्देश दिए थे। इसके साथ ही कुत्तों के लिए फीडिंग प्वाइंट बनाने के निर्देश दिए थे। लेकिन मथुरा वृंदावन नगर निगम का शायद इस ओर कोई ध्यान ही नहीं गया। तभी आवारा कुत्तों के झुंड ने सृष्टि पर हमला कर दिया।
 


110

Share News

Comments

No comments yet.



Latest News

Number of Visitors - 146934