Wed, 21 Oct 2026
G2M देता है आप कीं क़लम आप के हाथ । G2M देता है आप को स्वतंत्र पत्रकारिता का सुनहरा मौक़ा, बह भी विना किसी शुल्क के। G2M देता है आप कीं क़लम आप के हाथ । G2M देता है आप को स्वतंत्र पत्रकारिता का सुनहरा मौक़ा, बह भी विना किसी शुल्क के।
Post Details

सुल्तानपुर लोधी में बांध टूटने से 30 से 40 गांव बाढ़ की चपेट में, किसानों की हजारों एकड़ फसल पानी में

कपूरथला के सुल्तानपुर लोधी में 11 अगस्त को आई बाढ़ की वजह से लोगों की मुसीबतें कम होने का नाम नहीं ले रही हैं। मंगलवार को बाऊपुर के पास लगते अहलीकलां गांव में किसानों की तरफ से बनाया गया अस्थाई बांध टूट गया। बांध टूटने के कारण 30 से 40 गांव अब बाढ़ की चपेट में आ गए हैं।

बांध टूटने के कारण 4 हज़ार एकड़ के करीब किसानों की जमीन पानी में चली गई। बाढ़ के कारण किसानों को काफी ज्यादा चिंता सता रही है। किसानों का कहना है कि वह अपनी फसलों का बचाएं, घरों को बचाएं या खुद को उन्हें खुद समझ में नहीं आ रही है। लगातार हो रही बारिश के कारण फसलों के साथ-साथ हमारे घर भी बर्बाद हो गए हैं। 

किसानों का आगे कहना सरकार ने अभी 2023 में आई बाढ़ का ही मुआवजा नहीं दिया वो इस बाढ़ का मुआवजा क्या देगी न नेताओ की सिर्फ वोट के लिए राजनीती हैं और कुछ नहीं। वहीं सरकार की तरफ से बाढ़ के लिए किए गए इंतजामों को लेकर भी किसानों ने अपनी नाराजगी जाहिर की है। 

Comments

No comments yet.



Latest News

Number of Visitors - 234159

Share this Post