Wed, 21 Oct 2026
G2M देता है आप कीं क़लम आप के हाथ । G2M देता है आप को स्वतंत्र पत्रकारिता का सुनहरा मौक़ा, बह भी विना किसी शुल्क के। G2M देता है आप कीं क़लम आप के हाथ । G2M देता है आप को स्वतंत्र पत्रकारिता का सुनहरा मौक़ा, बह भी विना किसी शुल्क के।
Post Details

श्री वैष्णो देवी यात्रा के दौरान 4 श्रद्धालुओं की मौ'त, अस्थायी समय के लिए रोकी गई यात्रा 

श्री वैष्णो देवी की यात्रा के दौरान भूस्खलन में 4 श्रद्धालुओं की मौत हो गई है। जिस कारण यात्रा को रोक दिया गया है। लोगों की सुरक्षा को ध्यान में रखकर यह फैसला लिया गया है। क्योंकि पहाड़ों में काफी ज्यादा बारिश हो रही है और भूस्खन के भी मामले देखने को मिल रहे हैं। इसीलिए श्रद्धालुओं की सुरक्षा को देखते हुए यह फैसला लिया गया है।

अस्थायी रूप से स्थगित की गई यात्रा
प्रशासन ने यात्रियों की सुरक्षा को प्राथमिकता देते हुए यह बड़ा फैसला लिया है। अधिकारियों ने बताया कि भारी बारिश के कारण रास्तों पर भूस्खलन और फिसलन का खतरा बढ़ गया है। ऐसे में श्रद्धालुओं की सुरक्षा को ध्यान में रखते हुए यात्रा को अस्थायी रूप से स्थगित कर दिया गया है।

अगले आदेश तक बंद रहेगी यात्रा
प्रशासन ने स्पष्ट किया है कि जब तक मौसम सामान्य नहीं हो जाता और यात्रा मार्ग पूरी तरह सुरक्षित नहीं माना जाता, तब तक यात्रा दोबारा शुरू नहीं की जाएगी। प्रशासन ने माता वैष्णो देवी जाने वाले श्रद्धालुओं से अपील की है कि वे फिलहाल यात्रा स्थगित होने के कारण कटरा न पहुंचें और मौसम व प्रशासनिक आदेशों का पालन करें। 

Comments

No comments yet.



Latest News

Number of Visitors - 234159

Share this Post