Wed, 21 Oct 2026
G2M देता है आप कीं क़लम आप के हाथ । G2M देता है आप को स्वतंत्र पत्रकारिता का सुनहरा मौक़ा, बह भी विना किसी शुल्क के। G2M देता है आप कीं क़लम आप के हाथ । G2M देता है आप को स्वतंत्र पत्रकारिता का सुनहरा मौक़ा, बह भी विना किसी शुल्क के।
Post Details

पंजाब में खेलते-खेलते 15 साल का स्टूडेंट गिरा, स्कूल में मच गई भगदड़ 

पंजाब के गिद्दड़बाहा में एक स्कूल में बास्केटबॉल खेलते-खेलते अचानक एक 15 साल का स्टूडेंट गिर गया। स्टूडेंट के गिरने के बाद उसके दोस्तों ने उसे उठाने की कोशिश की। पर जब वह नहीं उठा तो स्कूल मैनेजमैंट वाले उसे अस्पताल लेकर पहुंचे जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। बच्चे की पहचान मनवीर के रूप में हुई है।

खेलते खेलते जमीन पर गिरा
मनवीर के साथ खेल रहे उसके दोस्तों ने बताया कि हम सभी साथ में खेल रहे थे। इसी दौरान वह अचानक जमीन पर गिर गया। उसे उठाने की कोशिश की गई पर वह उठा नहीं। इसके बाद टीचर्स को इस बारे में बताया गया पर जिसके बाद उसे अस्पताल में भर्ती करवाया गया। जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया।

मां-बाप का इकलौता बेटा था 
 फिलहाल यह सामने नहीं आया है कि मनवीर की मौत किन कारणों से हुई है। पुलिस ने मामला दर्ज कर लिया है। मनवीर अपने मां-बाप का इकलौता बेटा था। परिवार वालों का रो-रो कर बुरा हाल हो गया है। वहीं स्कूल प्रशासन और स्थानीय लोगों ने इस दुखद घटना पर गहरा शोक व्यक्त किया है।
 

Comments

No comments yet.



Latest News

Number of Visitors - 234159

Share this Post