Thu, 06 Aug 2026
Post Details

महज 8 दिन के अंदर ईडी ने 2 कांग्रेसी नेता को किया गिरफ्तार, घर से 12 करोड़ कैश और 6 करोड़ की ज्यूलरी मिली थी

कर्नाटक के कांग्रेसी विधायक केसी वीरेंद्र को ईडी ने सिक्किम से गिरफ्तार कर लिया है। वीरेंद्र पर मनी लॉड्रिंग के तहत यह कार्रवाई की गई है। उन पर अवैध ऑनलाइन और ऑफलाइन सट्टेबाजी के आरोप हैं और कल उनके घर से ईडी को 12 करोड़ कैश और 6 करोड़ की गोल्ड ज्यूलरी बरामद की गई थी।  

इससे पहले 14 अगस्त को ईडी ने कर्नाटक कांग्रेस विधायक सतीश कृष्ण सैल के घर से 1.41 करोड़ रुपए जब्त किए थे। ED ने उनके और परिवार के बैंक लॉकरों से 6.75 किलो गोल्ड की ज्वेलरी और बिस्किट बरामद किए थे। कर्नाटक में पिछले 8 दिनों में अब तक दो कांग्रेस विधायक शिंकजे में आ चुके हैं।

Comments

No comments yet.



Latest News

Number of Visitors - 192062