Wed, 21 Oct 2026
G2M देता है आप कीं क़लम आप के हाथ । G2M देता है आप को स्वतंत्र पत्रकारिता का सुनहरा मौक़ा, बह भी विना किसी शुल्क के। G2M देता है आप कीं क़लम आप के हाथ । G2M देता है आप को स्वतंत्र पत्रकारिता का सुनहरा मौक़ा, बह भी विना किसी शुल्क के।
Post Details

बारिश के बीच हड़ताल पर बस कर्मचारी, लोगों को झेलनी पड़ी परेशानी, देखें Video

पनबस और पीआरटीसी के कच्चे कर्मचारी अपनी मांगों को लेकर हड़ताल पर चले गए हैं। जालंधर से इसकी तस्वीरें सामने आई हैं, जहां पनबस और पीआरटीसी के कच्चे कर्मचारी काम छोड़कर हड़ताल पर चले गए हैं। उन्होंने अपनी मांगों को लेकर वह विरोध प्रदर्शन कर रहे है।

मामले के बारे में जब बस यूनियन से बात की गई तो उन्होंने बताया कि नेताओं ने आश्वासन दिया था कि सबसे पहले कच्चे कर्मियों की मांगों को पूरा किया जाएगा। लेकिन अभी तक उनकी मांगों को पूरा नहीं किया गया। जिसके चलते उन्हें विरोध स्वरूप काम छोड़कर हड़ताल पर जाना पड़ रहा है।

उन्होंने बताया कि इस हड़ताल के चलते लोगों को परेशानी हो रही है, वहीं अगर बस स्टैंड पर स्थित डिपो की बात करें तो जालंधर डिपो को रोजाना लाखों रुपए की आय का नुकसान हो रहा है। वहीं बारिश के कारण बसें न चलने के कारण लोगों को भारी दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है। 

Comments

No comments yet.



Latest News

Number of Visitors - 234156

Share this Post