Wed, 21 Oct 2026
G2M देता है आप कीं क़लम आप के हाथ । G2M देता है आप को स्वतंत्र पत्रकारिता का सुनहरा मौक़ा, बह भी विना किसी शुल्क के। G2M देता है आप कीं क़लम आप के हाथ । G2M देता है आप को स्वतंत्र पत्रकारिता का सुनहरा मौक़ा, बह भी विना किसी शुल्क के।
Post Details

पुलिस ने बिश्नोई गैंग के 2 शूटर्स को किया अरेस्ट, इस मामले में थे Wanted

पंजाब पुलिस की एंटी गैंगस्टर टास्क फोर्स ने लॉरेंस बिश्नोई गैंग के 2 मोस्ट वाटेंड गैंगस्टरों को गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस ने दोनों को पटियाला-अंबाला हाईवे पर शंभू गांव से पकड़ा है। दोनों के पास से पुलिस को एक ग्लॉक 9 एमएम पिस्तौल और 6 जिंदा कारतूस भी बरामद हुए है। 

हत्या के मामले में थे वांटेड
पुलिस की शुरूआती जांच में सामने आया है कि दोनों आरोपी फाज्लिका में भारत रतन उर्फ विक्की की हत्या के मामले में वांटेड थे। उन्होंने मई 2025 को हत्या की थी और उसके बाद नेपाल फरार हो गए थे। जिसके बाद से ही पुलिस को इनकी तलाश थी।

बड़ी वारदात करने आए थे पंजाब
वहीं जांच में यह भी बात सामने आई है कि दोनों आरोपी पंजाब में 15 अगस्त पर बड़ी घटना को अंजाम देने के लिए लौटे थे। दोनों विदेश में बैठे गैंगस्टरों के निर्देशों पर यह काम करने वाले थे। पर पुलिस ने उससे पहले ही दोनों को अरेस्ट कर लिया। 

4 राज्यों में 15 से अधिक मामले दर्ज
दोनों के खिलाफ पंजाब, दिल्ली, राजस्थान और गुजरात में 15 से अधिक गंभीर आपराधिक मामले दर्ज हैं, जिनमें विभिन्न आपराधिक धाराओं के तहत हत्या, हत्या के प्रयास और अन्य संगीन अपराध शामिल हैं।

Comments

No comments yet.



Latest News

Number of Visitors - 234156

Share this Post