Mon, 16 Mar 2026
G2M is a social Media platform which is designed for journalists, bloggers, and content creators Join it G2M is a social Media platform which is designed for journalists, bloggers, and content creators Join it

पाकिस्तानी आर्मी चीफ ने दी भारत को परमाणु बम की धमकी, बोले- अगर हम डूबे तो आधी दुनिया भी ले जाएंगे 

पाकिस्तान के आर्मी चीफ आसिम मुनीर ने एक बार फिर से भारत को परमाणु बम की गिदड़भभकी दी है। सिंधू जल संधि स्थगित होने पर मुनीर ने भारत पर 10 मिसाइलों से हमला करके तबाह करने की बात कही है। इसके साथ ही उन्होंने कश्मीर पर मुद्दे का भी राग अलापा और कहा कि कश्मीर हमारे गले की नस था, है और रहेगा। हमें इसे कभी नहीं भूलेंगे। 

अगर डूबे तो आधी दुनिया को भी ले जाएंगे
अमेरिकी दौरे पर गए मुनीर ने कहा कि भारत के सिंधू जल स्थगित करने के फैसले 25 करोड़ लोगों पर भूखमरी का खतरा पैदा हो सकता है। हम एक परमाणु संपन्न राष्ट्र हैं और अगर हमें लगता है कि हम डूब रहे हैं तो हम अपने साथ आधी दुनिया को भी साथ ले जाएंगे। 

कश्मीर भारत का आतंरिक मामला नहीं
वहीं उन्होंने कश्मीर को पाकिस्तान के ‘गले की नस’ बताया है। मुनीर ने कहा कि कश्मीर हमारी गले की नस था, है और रहेगा। हम इसे कभी नहीं भूलेंगे।  कश्मीर, भारत का आंतरिक मसला नहीं है, बल्कि एक अधूरा अंतरराष्ट्रीय मुद्दा है।  


124

Share News

Comments

No comments yet.



Latest News

Number of Visitors - 146925