Wed, 21 Oct 2026
G2M देता है आप कीं क़लम आप के हाथ । G2M देता है आप को स्वतंत्र पत्रकारिता का सुनहरा मौक़ा, बह भी विना किसी शुल्क के। G2M देता है आप कीं क़लम आप के हाथ । G2M देता है आप को स्वतंत्र पत्रकारिता का सुनहरा मौक़ा, बह भी विना किसी शुल्क के।
Post Details

पावरकॉम कर्मचारी हड़ताल पर, पंजाब पर Blackout का खतरा! 

पंजाब स्टेट पावर कॉर्पोरेशन लिमिटेड (PSPCL) के कर्मचारी 3 दिन के लिए सामूहिक छुट्टी पर जाने का फैसला किया है। सभी कर्मचारियों के एकसाथ छुट्टी पर जाने से राज्य की बिजली काफी ज्यादा प्रभावित होगी और इसका असर आम लोगों के जीवन पर पड़ेगा। इसके साथ ही वे 15 अगस्त को जिला हैडक्वार्टर पर विरोध मार्च भी निकालेंगे। आज से ही इसका असर देखने को मिल सकता है।  

13 अगस्त तक सामूहिक छुट्टी पर गए हैं कर्मचारी
यूनियन का कहना है कि कर्मचारियों की कमी, वेतन से जुड़े प्रबंधन और पंजाब सरकार की तरफ से जायज मुद्दों का दुरुपयोग करने के कारण हमारे पास हड़ताल जाने के अलावा दूसरा कोई विकल्प नहीं बचा है। प्रबंधन द्वारा वादे पूरे न करने के विरोध में 10 से ज़्यादा यूनियनों ने 11,12 और 13 अगस्त तक सामूहिक छुट्टी पर जाने का फैसला किया है। 

बुधवार को मीटिंग रही थी बेनतीजा
बता दें कि बुधवार को ऊर्जा मंत्री, पावर कॉर्पोरेशन प्रबंधन और प्रमुख बिजली कर्मचारी यूनियनों के प्रतिनिधियों के बीच मीटिंग हुई थी।  इस मीटिंग में कोई भी नतीजा नहीं निकला था। जिसके चलते कर्मचारियों ने यह फैसला लिया।  
 

Comments

No comments yet.



Latest News

Number of Visitors - 234156

Share this Post