Wed, 21 Oct 2026
G2M देता है आप कीं क़लम आप के हाथ । G2M देता है आप को स्वतंत्र पत्रकारिता का सुनहरा मौक़ा, बह भी विना किसी शुल्क के। G2M देता है आप कीं क़लम आप के हाथ । G2M देता है आप को स्वतंत्र पत्रकारिता का सुनहरा मौक़ा, बह भी विना किसी शुल्क के।
Post Details

IAF चीफ एपी सिंह का बड़ा खुलासा, ऑपरेशन सिंदूर के दौरान गिराए पाकिस्तान के 5 फाइटर जेट 

ऑपरेशन सिंदूर को लेकर इंडियन एयरफोर्स ने बड़ा खुलासा किया है। एयरफोर्स चीफ मार्शल एपी सिंह ने कहा कि ऑपरेशन सिंदूर में पाकिस्तान को भारी नुकसान हुआ है। हमने पाकिस्तान के 5 फाइटर जेट मार गिराए थे। इस ऑपरेशन के दौरान हमारे डिफेंस सिस्टम ने बेहद शानदार काम किया।

पाक S400 को भेद नहीं सका
एपी सिंह ने कहा कि पाकिस्तान हमारे डिफेंस सिस्टम को भेद पाने में नाकाम रहा। S-400 सिस्टम जिसे हमने हाल ही में खरीदा था, यह गेम-चेंजर रहा है। पाकिस्तान के पास लंबी दूरी के ग्लाइड बम थे लेकिन वे उनमें से किसी का भी इस्तेमाल नहीं कर पाए क्योंकि वे एयर डिफेंस को भेद नहीं सके। हमारे एयर डिफेंस सिस्टम ने शानदार काम किया है।

बहवालपुर में कुछ नहीं बचा था
उन्होंने आगे बताया कि ऑपेरशन सिंदूर के दौरान आतंकियों के ठिकानों पर हमला किया गया। बहावलपुर में हमले के पहले और बाद की तस्वीरें सबके सामने आई थी, वहां पर कुछ भी नहीं बचा था। यह तस्वीरें न सिर्फ सैटेलाइट से ली गई थी बल्कि लोकल मीडिया ने भी वहां हुई तबाही की तस्वीरें दिखाई थीं।

भारत ने पहलगाम आतंकी हमले का लिया बदला
भारत ने 22 अप्रैल को पहलगाम आतंकी हमले के जवाब में ऑपरेशन सिंदूर चलाया। 7 मई को ऑपरेशन शुरू किया गया और भारत ने पाकिस्तान के आतंकी कैंपों को निशाना बनाया। भारत ने जैश-ए-मोहम्मद, लश्कर-ए-तैयबा और हिजबुल मुजाहिदीन जैसे आतंकी संगठनों के करीब 100 से ज्यादा आतंकी मार गिराए थे।

भारत के ऑपरेशन सिंदूर के बाद पाकिस्तान ने भारत के बॉर्डर एरिया पर ड्रोन से हमला करना शुरू कर दिया। जिसके जवाब में भारत ने पाकिस्तान के 11 एयरबेस को काफी ज्यादा नुकसान पहुंचाया। जब पाकिस्तान इसमें हारता हुआ दिख रहा तो उसने अमेरिका से मदद मांगी। जिसके बाद अमेरिका की मध्यस्थता के बाद 10 मई को भारत-पाकिस्तान के बीच सीजफायर लागू हुआ।

Comments

No comments yet.



Latest News

Number of Visitors - 234156

Share this Post