Wed, 21 Oct 2026
G2M देता है आप कीं क़लम आप के हाथ । G2M देता है आप को स्वतंत्र पत्रकारिता का सुनहरा मौक़ा, बह भी विना किसी शुल्क के। G2M देता है आप कीं क़लम आप के हाथ । G2M देता है आप को स्वतंत्र पत्रकारिता का सुनहरा मौक़ा, बह भी विना किसी शुल्क के।
Post Details

इंग्लैंड में बीच मैच से ही पाकिस्तानी बल्लेबाज अरेस्ट, लड़की ने लगाए हैं रेप के आरोप

पाकिस्तान के युवा बल्लेबाज हैदर अली को इंग्लैंड में मैनचेस्टर पुलिस बीच मैच ही उठा कर पुलिस स्टेशन ले गई। 24 साल के हैदर अली पर रेप करने का आरोप है। इसी मामले में इंग्लैंड में पुलिस ने कार्रवाई करते हुए यह एक्शन लिया है। इसके साथ ही ने उनका पासपोर्ट भी जब्त कर लिया है।

बीच मैच में ही पुलिस ने किया अरेस्ट
मीडिया रिपोर्ट के मुताबिक पाकिस्तान ए टीम में शामिल हैदर अली 3 अगस्त को मेलबर्न क्लब टीम के खिलाफ मैच खेल रहे थे। इसी दौरान मैनचेस्टर पुलिस ग्राउंड में पहुंची और उसे अपने साथ ले गई। पुलिस की यह कार्रवाई देख मैदान में मौजूद हर खिलाड़ी हैरान रह गया।

पीसीबी ने भी लिया एक्शन
मैनचेस्टर पुलिस ने हैदर अली का पासपोर्ट जब्त कर लिया है ताकि वह देश छोड़कर न जाए पाएं। वहीं मामल सामने आने के बाद पाकिस्तान क्रिकेट बोर्ड ने हैदर अली को सस्पेंड कर दिया है। बताया जा रहा है कि रेप के आरोप लगाने वाली लड़की पाकिस्तानी मूल की है। 

Comments

No comments yet.



Latest News

Number of Visitors - 234147

Share this Post