Sat, 20 Jun 2026

सिद्धू मूसेवाला के पिता हुए भावुक, लिखा - सच्चाई का रास्ता पैरों को अब दे रहा दर्द

सिद्धू मूसेवाला के पिता बलकौर सिंह ने सोशल मीडिया पर अपना दुख जाहिर किया है। सिद्धू मूसेवाले की मूर्ति के साथ मूंछों पर ताव देते हुए उन्होंने लिखा कि सुन बेटे, आज फिर तेरे पास आया हूं। मैं तुझे कहा करता था कि बेटे सच्चाई के रास्ते चलो, चाहे रास्ता कितना भी कठिन क्यों ना हो। मैं आज भी उसी रास्ते पर चल रहा हूं। 

मेरे पास तेरी मेहनत और रुतबा था
उन्होंने आगे लिखा कि बस अब वह रास्ता पैरों के निशानों को बहुत दर्द दे रहा है। तुझे अकाल पुरख (भगवान) को सौंप कर, मेरे पास बची तेरी मेहनत और तेरा रुतबा था। जो मेरा, मेरी रहती जिंदगी बिताने का जरिया था, लेकिन वक्त को यह भी किसी तरह मंजूर नहीं था।

मां भी कर चुकी हैं भावुक पोस्ट
सिद्धू की मां चरण कौर ने लिखा था कि हमारे बेटे की याद पर हमला हमारी आत्मा पर एक घाव है। कल मेरे बेटे की याद में बने पुतले पर गोलियां चलाई गईं। वह सिर्फ एक पत्थर का पुतला नहीं था, यह उसके फैंस की तरफ से उसे दिया गया सम्मान था और यह उस प्यार का प्रतीक था जो लोगों के दिलों में उसके लिए है। 

उसे मिटाया नहीं जा सकता
उन्होंने आगे लिखा कि मेरा बेटा लोगों के अधिकारों की आवाज बना रहा, भगवान के पास जाने के बाद भी उसे चुप कराने की कोशिश की जा रही है। यह हमला हमारी आत्मा पर प्रहार जैसा लगा, मेरे बेटे की जान के दुश्मन उसके जाने के बाद भी उसका पीछा नहीं छोड़ रहे हैं, लेकिन उसका विद्रोह जरूर किया जा सकता है लेकिन इसे मिटाया नहीं जा सकता, यह एक लहर है जो हमेशा जारी रहेगी। मैं सभी को यह बताना चाहती हूं कि एक दिन सभी को उनके किए की सजा जरूर मिलेगी, हमारी चुप्पी हमारी हार नहीं है।

2 अगस्त को मूसेवाले के पुतले पर हुई थी फायरिंग
आपको बता दें कि 2 अगस्त को हरियाणा के डबवाली इलाके में सिद्धू मूसेवाले के पुतले पर फायरिंग हुई थी। जहां अज्ञात हमलावरों ने मूसेवाला की मूर्ति पर गोलीबारी की। जिससे मूर्ति क्षतिग्रस्त हो गई। हालांकि पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। मौके से गोलियों के खोल भी बरामद किए गए हैं। इस घटना के बाद से फैंस में भारी रोष है।
 


2010

Share News

Comments

No comments yet.



Latest News

Number of Visitors - 167898