Mon, 16 Mar 2026
G2M is a social Media platform which is designed for journalists, bloggers, and content creators Join it G2M is a social Media platform which is designed for journalists, bloggers, and content creators Join it

BIG BREAKING : मशहूर पंजाबी सिंगर की कार का एक्सीडेंट, दिल्ली से शो करके लौट रहे थे वापिस

मशहूर पंजाबी सिंगर हरभजन मान की कार का एक्सीडेंट हो गया है। हादसे में वह बाल-बाल बच गए हैं। उन्हें कोई गंभीर चोट नहीं लगी है। पर उनके सिक्योरिटी गार्ड बुरी तरह से जख्मी हो गया है। बताया जा रहा है कि हादसा हरियाणा के कुरुक्षेत्र के पीपली फ्लाईओवर के पास हुआ है।

बताया जा रहा है कि हरभजन मान दिल्ली से शो खत्म करके वापिस चंडीगढ़ लौट रहे थे। इसी दौरान कुरुक्षेत्र के पीपली फ्लाईओवर के पास उनकी गाड़ी डिवाइडर के साथ टकरा गई। जिसमें उनके सिक्योरिटी गार्ड को चोटें आई हैं। हादसे के दौरान हरभजन मान, उनका मैनेजर, गार्ड और ड्राइवर समेत 4 लोग मौजूद थे।

बताया जा रहा है कि हादसे के बाद हरभजन मान चंडीगढ़ के लिए दोबारा रवाना हो गए। वहीं अभी तक इस मामले पर हरभजन मान या उनकी टीम की तरफ से कोई भी आधिकारिक बयान सामने नहीं आया है। हादसे की जानकारी सामने आने के बाद पंजाबी म्यूजिक इंडस्ट्री के लोग हैरान हो गए हैं।


172

Share News

Comments

No comments yet.



Latest News

Number of Visitors - 146918