Mon, 16 Mar 2026
G2M is a social Media platform which is designed for journalists, bloggers, and content creators Join it G2M is a social Media platform which is designed for journalists, bloggers, and content creators Join it

फगवाड़ा में घर पर चली अंधाधुंध गोलियां, इलाके के लोगों में डर, सीसीटीवी फुटेज देखें 

फगवाड़ा में फायरिंग की घटना सामने आई है। जिससे शहर के लोगों के बीच हड़कंप मच गया है। बताया जा रहा है कि शुक्रवार रात पलाही गेट के इलाके में 2 हमलावरों ने अमन बसरा और साबी बसरा नाम के व्यक्ति के घर पर गोलियां चला दी गई। हालांकि इस घटना में किसी का जानी नुकसान तो नहीं हुआ, पर इलाके के लोगों में दहशत जरूर फैल गई है। 

घटना की सीसीटीवी फुटेज भी सामने आई है। जिसमें दो हमलावर दिख रहे हैं, एक ने अपनी पहचान छुपाने के लिए चेहरे को कपड़े से ढक रखा है तो वहीं दूसरे ने टोपी पहनी हुई है और वह अपनी पिस्तौल निकालता हुआ दिख रहा है। इसके बाद हमलावर गोलियां चलाकर मौके से फरार हो जाते हैं।

घटना की जानकारी मिलते ही पुलिस भी मौके पर पहुंच गई। घटना के बारे में इंस्पेक्टर ऊषा रानी ने बताया कि हमें रात सवा 11 बजे इस घटना की जानकारी मिली। घटनास्थल से हमें 7 से 8 गोलियों के खोल बरामद हुए हैं। वहीं सीसीटीवी फुटेज भी बरामद कर ली गई है और आरोपियों के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया गया है।


181

Share News

Comments

No comments yet.



Latest News

Number of Visitors - 146909