Wed, 21 Oct 2026
G2M देता है आप कीं क़लम आप के हाथ । G2M देता है आप को स्वतंत्र पत्रकारिता का सुनहरा मौक़ा, बह भी विना किसी शुल्क के। G2M देता है आप कीं क़लम आप के हाथ । G2M देता है आप को स्वतंत्र पत्रकारिता का सुनहरा मौक़ा, बह भी विना किसी शुल्क के।
Post Details

प्रेमानंद महाराज को जान से मारने की धमकी, युवक ने लिखा- मैं उसका गला उतार देता 

संत प्रेमानंद महाराज अपने एक बयान के कारण चर्चा में हैं। अब उन्हें एक युवक ने जान से मारने की धमकी दी है। युवक ने कहा कि अगर मेरे घर के बारे में बोलता तो मैं प्रेमानंद की गर्दन उतार लेता। इस पोस्ट के वायरल होने के बाद मथुरा में धर्माचार्यों ने इसका विरोध किया है।

शत्रुघ्न सिंह नाम के फेसबुक यूजर ने पोस्ट लिखा कि पूरे समाज की बात है। अगर मेरे घर की बात में बोलता तो प्रेमानंद होता या फिर कोई और मैं उसकी गर्दन उतार लेता है। इस पोस्ट के वायरल होने के बाद लोगों ने इसकी शिकायत पुलिस को दी है। तो वहीं धार्मिक संगठनों ने इसका जमकर विरोध किया है।
  
प्रेमानंद महाराज के बयान पर दी धमकी
दरअसल हाल ही में संत प्रेमानंद महाराज का हाल ही में एक वीडियो सोशल मीडिया पर खूब चर्चा में रहा। इस वीडियो में उन्होंने युवाओं को मनमानी और गलत आचरण से बचने की सलाह दी थी। उन्होंने खासतौर पर आजकल के समाज में बढ़ते बॉयफ्रेंड गर्लफ्रेंड, ब्रेकअप और पैचअप जैसे चलन पर चिंता जताई। जिसे उन्होंने युवाओं के भविष्य के लिए हानिकारक बताया। इसी वीडियो को लेकर ही युवक ने संत को जान से मारने की धमकी दी है।
 

Comments

No comments yet.



Latest News

Number of Visitors - 234147

Share this Post