Mon, 16 Mar 2026
G2M is a social Media platform which is designed for journalists, bloggers, and content creators Join it G2M is a social Media platform which is designed for journalists, bloggers, and content creators Join it

BIG BREAKING : जालंधर सिविल अस्पताल मामले में 3 डॉक्टर पर कार्रवाई, सेहतमंत्री डॉ. बलबीर ने लिया एक्शन 

जालंधर सिविल अस्पताल में ऑक्सीजन की कमी के कारण 3 मौतों पर पंजाब सरकार ने सख्त एक्शन लिया है। सेहत मंत्री डॉ. बलबीर सिंह ने जालंधर सिविल अस्पताल के तीन डॉक्टरों को सस्पेंड कर दिया है। सेहत मंत्री ने SMO सुरजीत सिंह, MS राजकुमार, डॉ. सोनाक्षी को सस्पेंड कर दिया है। 

सेहत मंत्री डॉ. बलबीर ने बताया कि ऑक्सीजन के कारण हम जान नहीं बचा सके। मैनेजमेंट स्तर पर यह बड़ी लापरवाही हुई है। ऑक्सीजन प्लांट से दो मशीन इस्तेमाल की जाती है जिसमें की प्रेशर घटने पर बैकअप भी होता है। इस मामले में बड़ी लापरवाही मामले में कार्रवाई करते हुए एमएस डॉ राज कुमार, एसएमओ डॉ सुरजीत सिंह और डॉ सोनाक्षी को सस्पेंड कर दिया गया है। 

उन्होंने आगे कहा कि जांच में अगर ये दोष पाए गए तो इन्हें डिसमिस किया जाएगा। यह बेहद ना सहन करने वाली गलती की है।  घटना के बाद वह खुद मौके पर गए थे, जहां उनके साथ टेक्निकल टीम ने जाकर देखा। जिसमें की SMO दीप्ति डायरेक्टर कंसल्ट एनस्थीसिया, सृजन शिवेंद्र की गलती पाई गई। 

उन्होंने आगे कहा कि जांच के दौरान पता चला कि अस्पताल में 49 इंटरनल मेडिकल अधिकारी, 46 डॉक्टर ट्रेनी बच्चे, 14 हाउस सर्जन और 17 मेडिकल अधिकारी ड्यूटी पर रहते है। इतना स्टाफ होने के बावजूद ऐसी घटना सामने आए यह बेहद चिंताजनक है।


118

Share News

Comments

No comments yet.



Latest News

Number of Visitors - 146918