Tue, 17 Mar 2026
G2M is a social Media platform which is designed for journalists, bloggers, and content creators Join it G2M is a social Media platform which is designed for journalists, bloggers, and content creators Join it

पूर्व वित्तमंत्री पी चिंदबरम के बयान पर विवाद, कहा- कैसे पता पहलगाम हमले के आतंकी पाकिस्तान से आए थे

कांग्रेस के पूर्व वित्तमंत्री पी चिंदबरम के पहलगाम आतंकी हमले को लेकर दिए बयान पर विवाद काफी ज्यादा बढ़ गया है। चिंदबरम ने कहा एक इंटरव्यू के दौरान कहा था कि कैसे पता कि आतंकी पाकिस्तान से ही आए थे। इसका कोई सबूत नहीं है। उनके इस बयान के बाद भाजपा नेताओं ने इसकी आलोचना की है।

दरअसल 2 दिन पहले चिंदबरम ने कहा था कि NIA यह बताने को तैयार नहीं है कि उन्होंने इन हफ्तों में क्या किया है। क्या NIA ने आतंकवादियों की पहचान की है या पता लगाया है कि वे कहां से आए थे? क्या पता वे देश के ही आतंकवादी हों। आप यह क्यों मान रहे हैं कि वे पाकिस्तान से आए थे। इसका कोई सबूत नहीं है।'

वहीं इसपर भाजपा नेता अमित मालवीय ने कहा कि  कांग्रेस ने पाकिस्तान को क्लीन चिट देने की जल्दी की है। जब भी हमारी सेना पाकिस्तान प्रायोजित आतंकवाद का सामना करती है। कांग्रेस के नेता इस्लामाबाद के वकील ज्यादा लगते हैं। राष्ट्रीय सुरक्षा के मामले में कांग्रेस हमेशा दुश्मन को बचाने में जुट जाती है।


131

Share News

Comments

No comments yet.



Latest News

Number of Visitors - 147176