Wed, 21 Oct 2026
G2M देता है आप कीं क़लम आप के हाथ । G2M देता है आप को स्वतंत्र पत्रकारिता का सुनहरा मौक़ा, बह भी विना किसी शुल्क के। G2M देता है आप कीं क़लम आप के हाथ । G2M देता है आप को स्वतंत्र पत्रकारिता का सुनहरा मौक़ा, बह भी विना किसी शुल्क के।
Post Details

श्री चिंतपूर्णी माता के मेले में पंजाबी व्यक्ति की मौ'त, अचानक सेहत बिगड़ने के कारण हुआ था बेहोश 

श्री माता चिंतपूर्णी का मेला शुरू हो चुका है। दूर-दूर से श्रद्धालु माता के दर्शन करने के लिए मंदिर पहुंच रहे हैं। वहीं माता के दर्शन के लिए कपूरथला के सुल्तानपुर लोधी से आए व्यक्ति की मौत हो गई है। मृतक की पहचान 74 साल के रेवती शर्मा के रूप में हुई है।

बताया जा रहा है कि रेवती शर्मा माता चिंतपूर्णी के दर्शन करने के लिए आए थे। माता के दर्शन करने के बाद वह लक्कड़ बाजार में अचानक बेहोश गए। जिसके बाद लोगों ने उन्हें तुरंत चिंतपूर्णी के सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र अस्पताल में पहुंचाया। जहां ईलाज के दौरान उनकी मौत हो गई।

पुलिस ने शव को अपने कब्जे में लेकर आगे की कानूनी कार्रवाई शुरू कर दी है। ऊना के एसपी अमित यादव ने बताया कि मृतक के शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही उनकी मृत्यु के सही कारणों का पता चल पाएगा। पुलिस इस मामले में हर पहलू से जांच कर रही है।
 

Comments

No comments yet.



Latest News

Number of Visitors - 234143

Share this Post