Thu, 22 Oct 2026
G2M देता है आप कीं क़लम आप के हाथ । G2M देता है आप को स्वतंत्र पत्रकारिता का सुनहरा मौक़ा, बह भी विना किसी शुल्क के। G2M देता है आप कीं क़लम आप के हाथ । G2M देता है आप को स्वतंत्र पत्रकारिता का सुनहरा मौक़ा, बह भी विना किसी शुल्क के।
Post Details

AAP MLA ने इस पद से दिया इस्तीफा, सामने आई बड़ी वजह

पंजाब क्रिकेट एसोसिएशन से सचिव विधायक कुलवंत सिंह ने इस्तीफा दे दिया है। उनके इस्तीफे के कारण अब यह पद खाली हो गया है और अब इसके लिए दोबारा चुनाव करवाए जाएंगे। कुलवंत सिंह ने इस्तीफा निजी कारणों की वजह से दिया है।
बताया जा रहा है कि कुलवंत सिंह सचिव के पद को पूरा समय नहीं दे पा रहे थे। जिस कारण ही उन्होंने इस्तीफा देने का फैसला किया। कुलवंत सिंह को सचिव के पद के लिए बिना विरोध के चुना गया था।


आपको बता दें पंजाब क्रिकेट एसोसिएशन के चुनाव 12 जुलाई को खत्म हुए थे। आप नेता अमरजीत सिंह मेहता लगातार दूसरी बार इसके अध्यक्ष बने थे। दीपक बाली को उपाध्यक्ष (वाइस प्रेसिडेंट), कुलवंत सिंह सचिव, सिद्धार्थ शर्मा को संयुक्त सचिव (जॉइंट सेक्रेटरी) और पंजाब स्टेट प्लानिंग बोर्ड के वाइस चेयरमैन सुनील गुप्ता को कोषाध्यक्ष नियुक्त किया गया था।

Comments

No comments yet.



Latest News

Number of Visitors - 234622

Share this Post