Thu, 22 Oct 2026
G2M देता है आप कीं क़लम आप के हाथ । G2M देता है आप को स्वतंत्र पत्रकारिता का सुनहरा मौक़ा, बह भी विना किसी शुल्क के। G2M देता है आप कीं क़लम आप के हाथ । G2M देता है आप को स्वतंत्र पत्रकारिता का सुनहरा मौक़ा, बह भी विना किसी शुल्क के।
Post Details

रूस का पैसेंजर प्लेन चीन के बॉर्डर के पास क्रैश, हादसे में 49 की मौ'त

 रूस का पैसेंजर्स प्लेन चीन के बॉर्डर के पास क्रैश हो गया है। इस प्लेन क्रैश हादसे में 49 लोगों की मौत हो गई है। प्लेन में 43 पैसेंजर्स और 6 क्रू मेंबर मौजूद थे। पैसेंजर्स में 5 बच्चे भी शामिल थे। रेस्क्यू टीम को प्लेन का मलबा 16 किलोमीटर दूर एक पहाड़ी पर मिला है। 

मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक यह प्लेन रूस के अमूर से उड़ रहा था। जिसके बाद अमूर के गवर्नर ने बताया कि अंगारा एयरलाइन का प्लेन लापता हो गया है। यह प्लेन खाबरोवस्क, ब्लागोवेशचेंस्क होते हुए टिंडा जा रहा था, जोकि चीन के बॉर्डर के पास है। टिंडा पहुंचने से पहले यह राडार से गायब हो गया और एयर ट्रैफिक कंट्रोल से इसका संपर्क टूट गया।

बताया जा रहा है कि प्लेन ने पहले टिंडा एयरपोर्ट पर उतरने की कोशिश की थी। लेकिन वह इसमें नाकाम रहा। लेकिन जब उसने दूसरी बार लैंडिंग की कोशिश की तब वह राडार से गायब हो गया। टिंडा शहर रूस की राजधानी मॉस्को से करीब 6,600 किलोमीटर दूर पूर्व में स्थित है

Comments

No comments yet.



Latest News

Number of Visitors - 234623

Share this Post