Thu, 22 Oct 2026
G2M देता है आप कीं क़लम आप के हाथ । G2M देता है आप को स्वतंत्र पत्रकारिता का सुनहरा मौक़ा, बह भी विना किसी शुल्क के। G2M देता है आप कीं क़लम आप के हाथ । G2M देता है आप को स्वतंत्र पत्रकारिता का सुनहरा मौक़ा, बह भी विना किसी शुल्क के।
Post Details

एक बार फिर क्रैश हो गया प्लेन, हाईवे पर चलती गाड़ियों पर गिरा, देखो Video

इटली में प्लेन क्रैश हो गया है। जिसकी वीडियो सोशल मीडिया पर काफी ज्यादा वायरल हो रही है। वीडियों में देखा जा सकता है कि हाईवे पर चल रही गाड़ियों के ऊपर प्लेन क्रैश हो जाता है। जिसके बाद भीषण आग लग गई। इस आग में ही तेज रफ्तार अंदर चली गई। पर गनीमत रही कि वह बाहर भी आ गई।

बताया जा रहा है कि प्लेन में बैठे 2 लोगों की मौत हो गई है। वहीं हाईवे से गुजर रहे दो अन्य लोग भी इस चपेट में आ गए। जिन्हें ईलाज के लिए नजदीकी अस्पताल में भर्ती करवाया गया है। यह हादसा किन कारणों की वजह से हुआ है, उसकी जानकारी सामने नहीं आई है। पर इसकी जांच की जा रही है।

आपको बता दें कि इससे पहले भारत और बांग्लादेश में भी प्लेन क्रैश हो चुका है। 12 जून को भारत में एयर इंडिया का प्लेन क्रैश हुआ था, जिसमें 260 लोगों की मौत हो गई थी। तो वहीं बांग्लादेश में फाइटर जेट स्कूल कैंपस में क्रैश हो गया था। जिसमें 17 बच्चों समेत 31 लोगों की मौत हो गई थी।
 

Comments

No comments yet.



Latest News

Number of Visitors - 234624

Share this Post