Thu, 30 Apr 2026
G2M देता है आप की कलम आपके हाथ Journalists are invited to Join us on Gateway2media.com G2M देता है आप की कलम आपके हाथ Journalists are invited to Join us on Gateway2media.com

जालंधर में सिद्ध शक्तिपीठ श्रीदेवी तालाब मंदिर की बढ़ाई गई सुरक्षा, गोल्डन टेंपल को मिल रही धमकियों के बाद लिया गया फैसला, देखें Video

गोल्डन टेंपल को लगातार मिल रही धमकियों के बाद जालंधर में सिद्ध शक्तिपीठ श्रीदेवी तालाब मंदिर की सुरक्षा बढ़ा दी गई है। मंदिर के सुरक्षाकर्मियों की संख्या में इजाफा किया गया है और यह मंदिर के तीनों द्वार पर तैनात रहेंगे। इस मामले में ASI इंद्रजीत सिंह ने कहा कि मंदिर के लिए 8 मुलाजिम तैनात किए गए हैं।

मंदिर के तीनों गेट पर तैनात होंगे मुलाजिम
ASI इंद्रजीत सिंह बताया कि मंदिर की सिक्योरिटी बढ़ाई है। ऐसे में उनके साथ प्राइवेट सिक्योरिटी भी मंदिर के तीनों गेटों पर मौजूद है। मंदिर की सिक्योरिटी के लिए 8 मुलाजिम तैनात है। अमरनाथ यात्रा को लेकर सिक्योरिटी के पुख्त प्रबंध किए गए है। ऐसे में मंदिर को आने वाले श्रद्धालु के बैग की तालाशी के बाद ही उन्हें मंदिर में प्रवेश करने की अनुमति दी जाती है। वहीं मंदिर में 3 महिला मुलाजिम तैनात किए गए जो कि महिलाओं की जांच करने के बाद मंदिर में प्रवेश करने की अनुमति देती है।

लगातार 3 दिन से मिल रही हैं धमकियां
बता दें कि गोल्डन टेंपल को लगातार तीन दिनों से ई-मेल के जरिए आरडीएक्स से उड़ाने की धमकी मिल रही थी। जिसके बाद अमृतसर पुलिस कमिश्नर ने बताया कि उनकी टीम ने फरीदाबाद से शुभम दुबे नामक युवक को हिरासत में लेकर जांच शुरू की है। जांच में सामने आया है कि शुभम बीटेक पास आउट है और विभिन्न कंपनियों में काम कर चुका है। उसके लैपटॉप और फोन भी जब्त किए गए हैं, जिनकी फॉरेंसिक जांच जारी है।

फरीदाबाद और तमिलनाडु पुलिस के संपर्क में
मामले की जांच में अमृतसर पुलिस ने दिल्ली, फरीदाबाद और तमिलनाडु पुलिस के साथ भी संपर्क किया है। तमिलनाडु के अधिकारियों ने भी बताया कि वहां भी ऐसी ई-मेलें मिली हैं। वीपीएन और तकनीक का उपयोग करके धमकाने वाले पुलिस को गुमराह करने की कोशिश कर रहे हैं, लेकिन पंजाब पुलिस की टीम सक्षम है और हर दिशा से जांच चल रही है।


107

Share News

Comments

No comments yet.



Latest News

Number of Visitors - 154864