Wed, 21 Oct 2026
G2M देता है आप कीं क़लम आप के हाथ । G2M देता है आप को स्वतंत्र पत्रकारिता का सुनहरा मौक़ा, बह भी विना किसी शुल्क के। G2M देता है आप कीं क़लम आप के हाथ । G2M देता है आप को स्वतंत्र पत्रकारिता का सुनहरा मौक़ा, बह भी विना किसी शुल्क के।
Post Details

कल सभी प्राइवेट स्कूल रहेंगे बंद, सामने आई बड़ी वजह

हरियाणा में कल यानि के 16 जुलाई बुधवार को राज्य में सभी प्राइवेट स्कूल बंद रहेंगे। यह फैसला सभी निजी स्कूल मैनेजमैंट ने एकसाथ मिलकर लिया है। क्योंकि हिसार में स्कूली बच्चों ने चाकू से अपने ही प्रिंसिपल की हत्या कर दी थी। जिसके बाद विरोध में स्कूलों की तरफ से यह फैसला लिया गया है। 

प्राइवेट स्कूल के मैनेजटमैंट ने कहा कि प्रिंसिपल जगबीर सिंह को शहीद का दर्जा दिया जाना चाहिए। क्योंकि स्कूल के बच्चों ने उन्हें स्कूल में चाकू से हमला कर मारा है। इसके साथ ही उनके परिवार को सरकार को एक करोड़ का मुआवजा भी देना चाहिए। सरकार को दोनों आरोपियों को पकड़ कर जल्द से जल्द पकड़ना चाहिए।

प्रिंसिपल जगबीर सिंह ने दोनों स्टूडेंट्स को बाल काटवा कर स्कूल आने के लिए कहा था। इसी कारण दोनों स्टूडेंट्स प्रिंसिपल से नाराज थे। जिससे गुस्साए दोनों स्टूडेंट्स ने आज सुबह 10 बजे प्रिंसिपल पर चाकू से हमला कर दिया। स्कूल के टीचर्स और स्टाफ ने उन्हें अस्पताल में भर्ती करवाया। जहां डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया।

प्रिंसिपल पर हमले के बाद से ही दोनों स्टूडेंट्स मौके से फरार हो चुके हैं। पुलिस ने आरोपी स्टूडेंट्स की पहचान कर ली है और उन्हें पकड़ने के लिए टीमें लगाई गई हैं। पुलिस स्कूल स्टाफ और स्टूडेंट्स से पूछताछ कर रही है। घटना के बाद से ही स्कूल में दहशत का माहौल है।

Comments

No comments yet.



Latest News

Number of Visitors - 234128

Share this Post