Wed, 21 Oct 2026
G2M देता है आप कीं क़लम आप के हाथ । G2M देता है आप को स्वतंत्र पत्रकारिता का सुनहरा मौक़ा, बह भी विना किसी शुल्क के। G2M देता है आप कीं क़लम आप के हाथ । G2M देता है आप को स्वतंत्र पत्रकारिता का सुनहरा मौक़ा, बह भी विना किसी शुल्क के।
Post Details

लो जी करलो बात! जालंधर पुलिस ने कार सवार का ही कर दिया हेलमेट का चालान 

जालंधर से एक ऐसा मामला सामने आया है, जिस पर यकीन करना मुश्किल हो रहा है। पर जालंधर ट्रैफिक पुलिस ने एक कार सवार का हेलमेट का चालान काट दिया और कार को बाउंड भी कर लिया। कार चालक सुशील तिवारी ने पुलिस को डिजी लॉकर पर डॉक्यूमेंट दिखाए, पर पुलिस ने उसे मानने से इनकार कर दिया।

कार सवार सुशील तिवारी ने पुलिस पर गंभीर आरोप लगाते कहा कि रविवार रात वह 9 बजे के आसपास रात 120 फुटी रोड बर्बरीक चौक के पास से गुजर रहा था। जहां पुलिस टीम ने नाका लगाया हुआ था और जब पुलिस ने उसे रोका और कागजात दिखाने की मांग की। तब उन्होंने ने डीजी लॉकर की मदद से एएसआई बलबीर सिंह को गाड़ी के कागजात दिखाए तो उन्होंने इसे मानने से मना कर दिया। 

जब उनका चालान काटने लगे तो उन्होंने ASI बलबीर सिंह को अपने सीनियर अधिकारियों से बात करने की अपील की। लेकिन वह नहीं माने और हेलमेट, आरसी और लाइसेंस का चालान काट दिया। पुलिस वालों ने इस दौरान बदतमीजी भी की और अपनी वर्दी का रोब भी दिखाया।

सुशील तिवारी ने आगे कहा कि सरकार के निर्देशों के अनुसार डीजी लॉकर में रखे कागजातों को अप्रूव माना जाता है। लेकिन पुलिस प्रशासन ने उनकी बात न सुनते हजारों रुपए का चालान कर दिया। करीब 10:25 बजे DSP के रीडर को फोन कर पूरी घटना की जानकारी दी और मांग की कि इस तरह की गैरकानूनी और अपमानजनक कार्रवाई पर तुरंत रोक लगे।

Comments

No comments yet.



Latest News

Number of Visitors - 234127

Share this Post