Wed, 21 Oct 2026
G2M देता है आप कीं क़लम आप के हाथ । G2M देता है आप को स्वतंत्र पत्रकारिता का सुनहरा मौक़ा, बह भी विना किसी शुल्क के। G2M देता है आप कीं क़लम आप के हाथ । G2M देता है आप को स्वतंत्र पत्रकारिता का सुनहरा मौक़ा, बह भी विना किसी शुल्क के।
Post Details

शराबी चूहे! पी गए 802 बोतलें शराब 

झारखंड के बलियापुर से अजीबो-गरीब मामला सामने आया है, जिसने सभी को हैरान कर दिया है। शराब के ठेके से 802 बोतलें चूहे पी गए। जीहां, जब इसके बारे में लोगों को पता चला तो किसी को यकीन ही नहीं हुआ। ठेके पर काम करने वाले से लोगों ने पूछा तो उसका भी यही जवाब आया।

शराब ठेके पर काम करने वाले व्यक्ति ने बताया कि बोतल की शराब चूहे पी गए। जब उससे पूछा गया कि चूहे शराब कैसे पीएंगे तो उसने कहा कि वह मुंह डालकर नहीं बल्कि शराब के ढक्कन कुतरने के बाद वह पी गए। कुछ बोतलें टूटीं हुई भी पाई गई हैं। 

दुकानदारों का कहना है कि वह भी चूहों ने ही गिरा दी होंगी। चूहों ने शराब पी या नहीं, यह तो जांच का विषय है, लेकिन शराब ठेके वाले कर्मचारियों का जवाब इन दिनों चर्चा का विषय बना हुआ है।

Comments

No comments yet.



Latest News

Number of Visitors - 234127

Share this Post