Sat, 02 May 2026
G2M देता है आप की कलम आपके हाथ Journalists are invited to Join us on Gateway2media.com G2M देता है आप की कलम आपके हाथ Journalists are invited to Join us on Gateway2media.com

जालंधरवासियों के लिए खुशखबरी, 12 घंटे खुला रहेगा सुविधा सेंटर

जालंधर में अब मॉडल टाउन का सेवा केंद्र सोमवार यानि के 14 जुलाई सुबह 8 बजे से रात 8 बजे तक लगातार 12 घंटे खुला रहेगा। जालंधर के डीसी डॉ. हिमांशु अग्रवाल ने इसकी जानकारी दी है। उन्होंने बताया कि पंजाब सरकार के निर्देश पर यह सेवा केंद्र सोमवार से शनिवार तक खुला रहेगा। इसका लाभ आम जनता को मिलेगा, खासकर नौकरी करने वाले या अन्य काम करने वाले लोगों को जो पहले शाम 5 बजे के बाद सेवा केंद्र की सुविधा नहीं ले पाते थे।

डीसी ने आगे कहा कि मेरी आम लोगों से अपील है कि वे अतिरिक्त समय का पूरा लाभ उठाएं और किसी भी जानकारी के लिए सीधे सेवा केंद्र से संपर्क कर सकते हैं। मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान के नेतृत्व वाली पंजाब सरकार सेवा केंद्रों के माध्यम से आधार कार्ड, बर्थ-डेथ सर्टिफिकेट, जाति, इनकम, रेजिडेंट सर्टिफिकेट, मैरिज सर्टिफिकेट, पेंशन आदि सहित 400 से अधिक सुविधाएं सुचारू और पारदर्शी ढंग से प्रदान कर रही है।


117

Share News

Comments

No comments yet.



Latest News

Number of Visitors - 155622