Wed, 21 Oct 2026
G2M देता है आप कीं क़लम आप के हाथ । G2M देता है आप को स्वतंत्र पत्रकारिता का सुनहरा मौक़ा, बह भी विना किसी शुल्क के। G2M देता है आप कीं क़लम आप के हाथ । G2M देता है आप को स्वतंत्र पत्रकारिता का सुनहरा मौक़ा, बह भी विना किसी शुल्क के।
Post Details

बेटी के कमाए पैसे खाता, लोगों के ताने सुन पिता ने इंटरनेशनल खिलाड़ी को मार दी गोलियां

हरियाणा के गुरुग्राम में 25 साल की इंटरनेशनल टेनिस खिलाड़ी राधिका यादव की गोलियां मारकर हत्या कर दी गई है। यह हत्या किसी और ने नहीं बल्कि उसके ही पिता ने की है। बताया जा रहा है कि बेटी और पिता के बीच टेनिस एकेडमी खोलने को लेकर विवाद चल रहा था। इसी कारण पिता ने गुस्से में आकर राधिका की हत्या कर दी।

पिता ने ही दिए थे एकेडमी खोलने के पैसे
जानकारी के मुताबिक राधिका के पिता ने ही उसे एकेडमी  के लिए सवा करोड़ रुपए दिए थे। लेकिन एक महीने बाद ही उन्होंने एकेडमी बंद करने के लिए बेटी पर दबाव बनाना शुरू कर दिया। जिस कारण घर में हर दिन दोनों के बीच में झगड़ा होता रहता था। 

लोगों के ताने मारने पर की हत्या
पुलिस के मुताबिक राधिका की एकेडमी काफी अच्छी चल रही थी और उसे इसका काफी ज्यादा फायदा भी हो रहा था। पर लोग राधिका के पिता दीपक यादव को ताने मारते थे कि बेटी कमाई खा रहा है। लोगों की यही बात राधिका के पिता को हजम नहीं हुई और उसने एकेडमी बंद करने के लिए कह दिया।

पर राधिका ने पिता की बात को मानने से इनकार कर दिया। इसे लेकर दोनों के बीच काफी बहसबाजी और लड़ाई-झगड़ा भी हुआ। पर राधिका अपने फैसले से पीछे नहीं हटी। इसी को लेकर गुस्से में आकर राधिका के पिता दीपक यादव ने गोलियां मारकर हत्या कर दी। 
 

Comments

No comments yet.



Latest News

Number of Visitors - 234128

Share this Post