Wed, 05 Aug 2026
Post Details

पठानकोट में डिरेल हुई ट्रेन, इंजन और डिब्बे पटरी से नीचे उतरे, देखें Video 

जम्मू से पंजाब आ रही मालगाड़ी ट्रेन डिरेल हो गई। यह घटना पठानकोट के माधोपुर रेलवे स्टेशन के पास हुई। ट्रेन के इंजन और तीन डिब्बे पटरी से उतरे हैं। पर गनीमत रही कि इस हादसे में किसी का जानी नुकसान नहीं हुआ है। बताया जा रहा है कि ट्रेन एक मालगाड़ी है।

इस कारण हुआ हादसा
रेलवे के मुताबिक मालगाड़ी जम्मू के रवाना से माधोपुर जा रही थी। इस दौरान भारी बारिश के चलते ट्रैक के नीचे मिट्टी और पत्थर खिसक गए थे और ट्रैक क्षतिग्रस्त हो गया था। जिस कारण ट्रैक पर आने के बाद ट्रेन पटरी से उतर गई। ट्रेन का इंजन और उसके तीन डिब्बे पटरी से उतरे हैं। 

माधोपुर पहुंचे रेलवे अधिकारी
घटना का पता चलते ही रेलवे अधिकारी तुरंत माधोपुर पहुंचे। जिसके बाद उन्होंने तुरंत रेस्क्यू ऑपरेशन शुरू किया। अधिकारियों ने बताया कि रेलवे ट्रैक की मुरम्मत का काम तेजी से चल रहा है और शाम तक यह ट्रैक पूरी तरह से सामान्य हो जाएगा। फिर से ट्रेनों की आवाजाही शुरू हो जाएगी।

कई ट्रेनों को किया गया रद्द
इस हादसे के बाद कई ट्रेनों को अस्थाई रूप से रद्द कर दिया गया है। जबकि कुछ ट्रेनों को डायवर्ट किया गया है। वहीं रेलवे पैसेंजर्स से अपील की गई है कि वह घर से निकलने से पहले ट्रेन का स्टेटस जरूर चैक कर लें।

Comments

No comments yet.



Latest News

Number of Visitors - 192022