Wed, 05 Aug 2026
Post Details

अगर आप भी स्कूल बस में बच्चे भेजते हैं तो ध्यान दें, 51 सीटों वाली बस में बैठाए थे 81 बच्चे

जालंधर में श्रीराम चौक के पास पुलिस ने नाकेबंदी के दौरान स्कूल बस का चालान कर दिया। जब पुलिस ने एक स्कूल बस की चैकिंग की तो पुलिसवाले भी हैरान रह गए। क्योंकि 51 सीटों वाली बस में 81 बच्चे बैठाए गए थे। जिसके बाद पुलिस ने बस का चालान कर दिया।

सब इंस्पेक्टर सुरिंदर सिंह ने बताया कि आज बसों की जांच की जा रही थी। इस दौरान एक बस को रोका गया, जिसका ओवरलोडिंग, सीट बेल्ट, बस की नंबर प्लेट का चालान काटा गया है। हमें निर्देश मिले हैं कि बच्चों को ले जाने वाली बसों की रूटीन चेकिंग की जाए। चेकिंग के दौरान उन्होंने देखा कि इस स्कूल का एक ड्राइवर नियमों का पालन नहीं कर रहा था, इसलिए उसका चालान काटा गया है।

पुलिस के अनुसार बस में 51 सीटें हैं, लेकिन बच्चों को 81 बिठाया गया था। इसके साथ ही बस पर नंबर मोटरसाइकिल का लगा हुआ था। बस ड्राइवर के मुताबिक वह पिछले 6 महीने से स्कूल में नौकरी कर रहा है और उसे कुछ पता नहीं है। जो भी आदेश स्कूल से आते हैं, उसी के अनुसार वह काम करता है। पुलिस अधिकारी ने बताया कि ड्राइवर ने वर्दी भी नहीं पहनी हुई थी।

Comments

No comments yet.



Latest News

Number of Visitors - 192016