Wed, 21 Oct 2026
G2M देता है आप कीं क़लम आप के हाथ । G2M देता है आप को स्वतंत्र पत्रकारिता का सुनहरा मौक़ा, बह भी विना किसी शुल्क के। G2M देता है आप कीं क़लम आप के हाथ । G2M देता है आप को स्वतंत्र पत्रकारिता का सुनहरा मौक़ा, बह भी विना किसी शुल्क के।
Post Details

दिल्ली से लंदन जा रहा प्लेन 7 घंटे गायब रहा, फिर जो हुआ सभी पैसेंजर्स रह गए हैरान

दिल्ली से लंदन जा रही वर्जिन अटलांटिक की फ्लाइट करीब 7 घंटे तक गायब रही। 7 घंटे के बाद यह फ्लाइट इंस्ताबुल में लैंड हुई। बताया जा रहा है कि फ्लाइट नंबर VS301 में तकनीकी खराबी आ जाने के कारण इस्तांबुल में इमरजैंसी लैंडिंग करवानी पड़ी। 250 से ज्यादा पैसेंजर्स को 7 घंटे तक बेसहारा रहना पड़ा।

वर्जिन अटलांटिक एयरलाइंस की फ्लाइट VS301 में मिड-एयर तकनीकी गड़बड़ी आ गई, जिसके चलते इस्तांबुल में इमरजेंसी लैंडिंग करानी पड़ी। ये फ्लाइट दिल्ली से लंदन जा रही थी। पायलट की सतर्कता और तेज फैसले की वजह से एक बड़ी दुर्घटना टल गई।

फ्लाइट में मौजूद एक पैसेंजर ने बताया कि मिड एयर उन्हें पता चला कि फ्लाइट में तकनीकी दिक्कत है और हमें इमरजेंसी लैंडिंग करनी होगी। क्रू कुछ घबराया हुआ था, लेकिन पायलट ने हालात को संभाल लिया। कुछ पैसेंजर्स का दावा था कि प्लेन के इंजन से जुड़ी समस्या थी।

एयरलाइन कंपनी ने कहा कि फ्लाइट को एक मामूली तकनीकी समस्या के कारण इस्तांबुल डायवर्ट किया गया। लंदन से एक वैकल्पिक प्लेन भेजा गया है जो रात 10:55 बजे इस्तांबुल से उड़ान भरेगा और 00:15 बजे लंदन पहुंचेगा। पैसेंजर्स के लिए टर्मिनल में रिफ्रेशमेंट और अन्य सुविधाओं की व्यवस्था की जा रही है।

Comments

No comments yet.



Latest News

Number of Visitors - 234114

Share this Post