Sun, 21 Jun 2026

जालंधर में पेट्रोल बम हमले पर DIG नवीन सिंगला का बयान, जल्द आरोपियों को गिरफ्तार किया जाएगा

जालंधर में आदमपुर के गांधी नगर में रविवार रात एक घर पर पेट्रोल बम से हमला किया गया था। अब इस मामले पर डीआईजी नवीन सिंगला का बयान सामने आया है। पुलिस ने कहा कि तीन आरोपियों ने पेट्रोल बम बनाकर घर पर हमला किया है, परिवार के साथ पूछताछ की जा रही है। फिलहाल फिरौती, व पुरानी राजिश का मामला सामने नहीं आया है। जल्द ही आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया जाएगा।

घटना की वीडियो भी सामने आई है, जिसमें आरोपी घर पर पेट्रोल बम में पहले आग लगाते हैं और उसके बाद घर पर फेंकते हैं। आरोपियों ने 2 बार पेट्रोल बम से घर पर हमला किया है। घटना में कोई भी व्यक्ति जख्मी नहीं हुआ है, लेकिन घर के बाहर और भीतर काफी नुकसान हुआ है।

घर के मालिक हंसराज की पत्नी परमिंदर कौर ने बताया कि परिवार में उनके बेटे-बेटी विदेश में रहते हैं और वह अपने छोटे बेटे सुमित कुमार के साथ इसी घर में रहते हैं। सुबह जब परिवार के लोग उठे तो देखा कि घर के अंदर कांच के टुकड़े बिखरे पड़े थे और मुख्य गेट पर जलने के निशान थे। 


640

Share News

Comments

No comments yet.



Latest News

Number of Visitors - 168523