Wed, 21 Oct 2026
G2M देता है आप कीं क़लम आप के हाथ । G2M देता है आप को स्वतंत्र पत्रकारिता का सुनहरा मौक़ा, बह भी विना किसी शुल्क के। G2M देता है आप कीं क़लम आप के हाथ । G2M देता है आप को स्वतंत्र पत्रकारिता का सुनहरा मौक़ा, बह भी विना किसी शुल्क के।
Post Details

कर्नाटक में रोड टैक्स न देना व्यक्ति पड़ा भारी, पुलिस ने लगा दिया डेढ़ करोड़ रुपए का जुर्माना

बेंगलुरु में एक व्यक्ति को रोड टैक्स न भरना काफी महंगा पड़ गया है। क्योंकि वह बिना टैक्स दिए ही कार चला रहा था। जब पुलिस ने उसकी कार को रोका तो पता चला कि व्यक्ति ने अभी तक रोड टैक्स ही नहीं दिया है। जिसके बाद अधिकारियों ने उस पर 1.42 करोड़ रुपए का जुर्माना लगा दिया।

फरारी कार में घूम रहा था व्यक्ति
बताया जा रहा है कि व्यक्ति अपनी फरारी कार में बेंगलुरु की सड़कों पर घूम रहा था। लग्जरी कार को देखकर पुलिस ने उसे रुकने के लिए कह दिया। पुलिस ने उससे कार के कागज और अन्य डॉक्यूमेंट्स मांगे। जब RTO विभाग ने देखा कि उसने अभी तक कर्नाटक में रोड टैक्स नहीं भरा तो उसकी कार को जब्त कर लिया गया।

शाम तक टैक्स भरने का नोटिस
पुलिस ने व्यक्ति की फरारी कार को जब्त कर लिया और शाम तक टैक्स भरने का नोटिस भी दे दिया। जिसके बाद व्यक्ति ने अपनी कार को छुड़ाने के लिए तुरंत टैक्स और जुर्माने समेत पुलिस को 1.42 करोड़ जमा करवा दिए। तब जाकर व्यक्ति अपनी फरारी कार को दोबारा छुड़ा पाया।

साढ़े 7 करोड़ रुपए की है फरारी कार
व्यक्ति जिस लाल रंग की फरारी SF90 कार में घूम रहा था उसकी कीमत साढ़े 7 करोड़ रुपए है। यह कार कर्नाटक में नहीं बल्कि महाराष्ट्र में रजिस्टर्ड है।  वहीं अधिकारियों ने बताया कि यह अब तक की सबसे बड़ी टैक्स वसूली है। अधिकारियों का कहना है कि बिना टैक्स के चल रही लग्जरी गाड़ियों पर इसी तरह की कार्रवाई चलती रहेगी।

Comments

No comments yet.



Latest News

Number of Visitors - 234114

Share this Post