Sun, 21 Jun 2026

पंजाबी आ गए ओए, कप्तान शुभमन गिल ने इंग्लैंड में लगाई डबल सेंचुरी

कप्तान शुभमन गिल ने इतिहास रचते हुए इंग्लैंड के एजबेस्टन में दोहरा शतक लगा दिया है। वह इंग्लैंड में दोहरा शतक लगाने वाले सिर्फ तीसरे और बतौर कप्तान पहले बल्लेबाज हैं। इसके साथ ही शुभमन सेना देशों में दोहरा शतक लगाने वाले पहले कप्तान भी हैं।

23 साल बाद इंग्लैंड की धरती पर दोहरा शतक
23 साल बाद किसी भारतीय खिलाड़ी ने इंग्लैंड की सरजमीं पर दोहरा शतक लगाया है। आखिरी बार साल 2002 में राहुल द्रविड़ ने ही इंग्लैंड के खिलाफ दोहरा शतक लगाया था। शुभमन गिल अब उन दिग्गज खिलाड़ियों में शुमार हो चुके हैं, जिन्होंने इंग्लैंड में शतक लगाया हो, जिसमें सुनील गावस्कर, राहुल द्रविड़ जैसे बल्लेबाज ही शामिल हैं।

टेस्ट में दोहरा शतक लगाने वाले कप्तान

मंसूर अली खान पटौदी (1)
सुनील गावस्कर (1)
सचिन तेंदुलकर (1)
एमएस धोनी (1)
विराट कोहली (7)*
शुभमन गिल (1)*

टेस्ट और वनडे दोनों में दोहरा शतक लगाने वाले बल्लेबाज

सचिन तेंदुलकर
वीरेंद्र सहवाग
रोहित शर्मा
क्रिस गेल
शुभमन गिल*

पहले मैच में भी लगाया था शतक
आपको बता दें कि शुभमन गिल ने 5 मैचों की टेस्ट सीरीज के पहले मैच में भी शतक लगाया था। हालांकि टीम को पहले मैच में हार का सामना करना पड़ा था। इंग्लैंड की टीम ने सीरीज में 1-0 की बढ़त बनाई हुई है। 


1140

Share News

Comments

No comments yet.



Latest News

Number of Visitors - 168384