Wed, 21 Oct 2026
G2M देता है आप कीं क़लम आप के हाथ । G2M देता है आप को स्वतंत्र पत्रकारिता का सुनहरा मौक़ा, बह भी विना किसी शुल्क के। G2M देता है आप कीं क़लम आप के हाथ । G2M देता है आप को स्वतंत्र पत्रकारिता का सुनहरा मौक़ा, बह भी विना किसी शुल्क के।
Post Details

फ्लाइट में घुस आया खतरनाक सांप, उसके बाद जो हुआ सभी रह गए हैरान

ऑस्ट्रेलिया के मेलबर्न में एक प्लेन में उस समय हंगामा मच गया जब फ्लाइट में सांप आ गा। सांप देखने के बाद फ्लाइट में पैसेंजर्स डर गए और शोर-शराबा मच गया। जिसके बाद फ्लाइट को टेकऑफ करने से रोक दिया गया। जिसके बाद एयरपोर्ट के अधिकारियों ने सांप को पकड़ा।  तब जाकर 2 घंटे की देरी से प्लेन उड़ा।

एयरपोर्ट अधिकारी के मुताबिक मेलबर्न से ब्रिस्बेन जाने वाली फ्लाइट पर पैसेंजर्स अपना सामान रख रहे थे। इसी दौरान ही सामान रखते समय एक हरे रंग का सांप दिखा। 2 फुट लंबा हर सांप देख सभी डर गए। जब वह अंधेरे में उसके पास पहुंचे तो उन्हें लगा कि यह जहरीला हो सकता है। जब सांप को पकड़ा, तब एहसास हुआ कि यह जहरीला नहीं था।

एयरलाइन कंपनी के अधिकारी ने बताया कि ऑस्ट्रेलिया में काफी जहरीले सांप पाए जाते हैं। हालांकि सांप मिलने के बाद किसी को नुकसान नहीं पहुंचा। पर हो सकता है कि यह सांप किसी पैसेंजर के बैग से ही प्लेन के अंदर में आया हो, फिलहाल मामले की जांच की जा रही है।

Comments

No comments yet.



Latest News

Number of Visitors - 234114

Share this Post