Thu, 30 Apr 2026
G2M देता है आप की कलम आपके हाथ Journalists are invited to Join us on Gateway2media.com G2M देता है आप की कलम आपके हाथ Journalists are invited to Join us on Gateway2media.com

पंजाब के ASI के बेटे की ऑस्ट्रेलिया में मौ'त, 6 साल से सिडनी शहर में रह रहा था 

ऑस्ट्रेलिया के सिडनी में पंजाबी नौजवान की मौत हो गई है। मृतक की पहचान नोबलप्रीत सिंह के रूप में हुई है और वह पंजाब पुलिस के रिटायर्ड एएसाई गुरप्रीत सिंह ढिल्लों का बेटा था। नोबलप्रीत परिवार का इकलौता बेटा था। जैसे ही परिवार को इसका पता चला तो उनके पैरों से जमीन खिसकर गई। 
 
साइलेंट हार्ट अटैक के कारण हुई मौत
परिजनों ने बताया नोबलप्रीत पिछले 6 साल से ऑस्ट्रेलिया में रह रहा था। रात को वह अच्छी नींद सोया लेकिन सुबह नहीं उठा। उसे वहां अस्पताल में भर्ती कराया गया लेकिन डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। बताया जा रहा है कि उसकी मौत साइलेंट हार्ट अटैक के कारण हुई है। नोबलप्रीत का अंतिम संस्कार ऑस्ट्रेलिया में ही किया जाएगा।

2019 में पढ़ाई के लिए ऑस्ट्रेलिया गया था 
परिजनों ने आगे बताया कि बेटा नोबलप्रीत साल 2019 में पढ़ाई करने के लिए ऑस्ट्रेलिया गया था। आज उसे वहां रहते हुए 6 साल हो गए हैं। वह मुझसे कई बार बात करता था और कल हमारी 45 मिनट तक बातचीत हुई। हमें नहीं पता था कि शायद यह आखिरी बातचीत थी। अब उसका अंतिम संस्कार ऑस्ट्रेलिया में ही किया जाएगा। कागजी कार्रवाई पूरी होने के बाद हम परिवार समेत ऑस्ट्रेलिया जाएंगे। 


36

Share News

Comments

No comments yet.



Latest News

Number of Visitors - 155097